Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Year Ender 2025: साल 2025 में छाए रहे ये 5 ब्यूटी ट्रेंड्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई
Beauty Trends 2025: साल 2025 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। अक्सर साल के आखिरी दिनों में वीडियो, फोटोज या ट्रेंड्स को रिमाइंड किया जाता है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी होती है। इस साल फैशन और ब्यूटी के भी कई ट्रेंड्स खूब वायरल हुए। दरअसल, आजकल लोगों का लाइफस्टाइल बदल रहा है। खासतौर पर, महिलाएं अपनी खूबसूरती को इन्हेंस करने के लिए अलग-अलग चीजें ट्राई कर रही हैं। ऐसे में, साल 2025 में कुछ ऐसे ब्यूटी ट्रेंड्स भी रहे हैं, जिन्हें महिलाओं ने खूब पसंद किया। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि 2025 में कौन से ब्यूटी ट्रेंड्स लोगों के बीच में सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहे -

कोरियन ग्लोइंग स्किन
साल 2025 में लोगों ने कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए कई नुस्खों का इस्तेमाल भी किया है। खास बात तो यह है कि साल 2025 में लोगों ने अपनी स्किन का टेक्सचर सुधारने के लिए बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि घरेलू नुस्खे से ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने की कोशिश की है। साथ ही, 2025 में कई इन्फ्लुएंसर और महिलाएं अपने इंस्टाग्राम पर कोरियन ग्लोइंग स्किन के लिए घरेलू नुस्खे शेयर करती नजर आईं। आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करके ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
सिंपल स्किन केयर रूटीन
साल 2025 में सिंपल स्किन केयर रुटीन भी काफी ट्रेंड में रहा। जी हां, साल 2025 में लोगों ने फैंसी प्रोडक्ट्स के बजाय सिंपल स्किन केयर रूटीन को फॉलो किया। इसके अलावा कई ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं, जिन्होंने अपनी स्किन केयर रूटीन को वीडियो के माध्यम से साझा किया है। आप भी इन टिप्स की मदद से अपनी स्किन का ग्लो बढ़ा सकती हैं।
रेट्रो मेकअप लुक
साल 2025 की शुरुआत में रेट्रो मेकअप लुक लोगों के बीच में बहुत ज्यादा ट्रेंड में रहा। यही नहीं चैट जीपीटी व जेमिनी से लोगों ने अपने रेट्रो लुक को भी बहुत ज्यादा क्रिएट किया और इस ट्रेंड ने एक वक्त पर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। यह लुक जितना ज्यादा सादगी से भरपूर है। उतना ही लोगों को यह लुक बहुत ज्यादा पसंद भी आता है।
हाइलूरोनिक एसिड
साल 2025 में स्किन केयर के लिए हाइलूरोनिक एसिड भी खूब ट्रेंड में रहा। दरअसल, हाइलूरोनिक एसिड एक तरह की शुगर है, जो हमारी स्किन में नेचुरली पाई जाती है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखने और उसे अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करती है। खासकर, ड्राई स्किन वालों के लिए हाइलूरोनिक एसिड बहुत फायदेमंद है। अगर आपको भी ड्राई स्किन है, तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
बोल्ड और क्रिएटिव मेकअप लुक
2025 में बोल्ड और क्रिएटिव मेकअप लुक भी महिलाओं ने खूब पसंद किया। इस साल फ्रॉस्टी ब्लू आईशैडो, रेनबो मस्कारा और विंग्ड आईलाइनर जैसे मेकअप ट्रेंड्स काफी वायरल हुए। कई सेलिब्रिटीज भी बोल्ड मेकअप को कैरी करती नजर आईं। ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले साल में भी बोल्ड मेकअप लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications