Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
अरबी पत्ता पकौड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अरबी के पकौड़े शायद आपको अपने गांव आदि में ही खाने को मिलते हों क्योंकि शहर में इसे बहुत ही कम लोग जानते और बनाते हैं। अरबी के पकौड़े ही आम पकौड़ों की तरह ही बनते हैं बस इनमें थोड़ी अलग सामग्रियां पड़ती हैं। जब भी आपका उसी बोरिंग खाने से मन ऊब गया हो तो आप इन पकौड़ों पर हाथ आजमा सकती हैं। यह अरबी के पकौडे़ खाने में लाजवाब होते हैं और इन्हें बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। चाय हो या कॉफी आपको एक शाम इन्हें जरुर बनाने चाहिये।
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- 3 कप अरबी के पत्ते
- 1 1/2 कप बेसन
- 1/2 चम्मच सोडा बाई कार्ब
- 1 बड़ा प्याज
- 3 हरी मिर्च
- 2 चम्मच हरा धनिया
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि-
- अरबी के पत्तों को धो कर सुखा लें और फिर बारीक टुकड़ों में काट लें।
- प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को भी बारीक काट कर रख लें।
- एक बडे़ से कटोरे में बेसन मिलाएं, उसमें पानी, हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, नमक और सोडा मिलाएं।
- अब इस घोल में अरबी के पत्ते और प्याज वाला मिश्रण डालें।
- इस मिश्रण का पकौड़े जैसा मिश्रण तैयार करें।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें पकौडे़ तल लें।
- गरमा गरम पकौड़ों को चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications