Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ब्रेकफास्ट में खाएं मेथी के पकौडे़
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
दिसंबर की ठंड में केवल और केवल एक ही बात दिमाग में आती है और वह है गरम गरम पकौड़ों की । हम में से कई लोग ऐसे हैं जो पकौड़ों को शाम के समय चाय के साथ खाना पसंद करते हैं लेकिन हम में से ऐसे कई ऐसे लोग भी हैं जो ब्रेकफास्ट मे पकौड़े खाना पसंद करते हैं। तो अगर आपको भी पकौड़े खाने का शौक है तो, आज हम आपको मेथी के पकौड़े बनाना सिखाएंगे। यह टेस्टी पकौड़े बनाने में बहुत ही आसान हैं और झट-पट बन जाते हैं। इसको बनाने के लिये आपको मेथी के साग की आवश्यकता होगी। तो आइये जानते हैं कि कैसे बनाते हैं मेथी पकौडे़।

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
मेथी पत्ती- 3 कप
पका चावल- 1 कप
हरी मिर्च- 2
प्याज- 1
हींग- चुटकीभर
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
बेसन- 3 चम्मच
नमक
तेल
विधि-
- पके हुए चावल , बेसन, मेथी , हरी मिर्च, प्याज, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक को एक साथ मिक्स करें।
- इसे अच्छी तरह से गूथे और इसमें पानी भी मिला लें।
- आटे की छोटी छोटी बॉल्स बना लें।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें इन बॉल्स को भूरा होने तक मध्यम आंच पर तलें।
- एक बार हो जाने पर पकौड़ों को गरम गरम प्लेट में पुदीन की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Methi Pakora: Sumptuous Snack
Story first published: Friday, December 6, 2013, 7:03 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2013



Click it and Unblock the Notifications
