Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मूंग दाल पकौड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मूंग दाल पकौड़ा उत्तर भारत का सबसे पसंद किया जाने वाला स्नैक्स है। इसे मूंग दाल वड़ा या बड़ा भी बोलते हैं। यह वड़ा दाल से तैयार होता है, इसे बनाने के लिये आपको बेसन की आवश्यकता नहीं पडे़गी। इसे बनाने के लिये आपको कटे हुए प्याज और अदरक की आवश्यकता पडे़गी। चाय के साथ आप इसका आनंद उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कि मूंग दाल पकौड़ा को कैसे बनाया जाता है।
कितने- 20-22 मध्यम आकार के पकौड़े
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
छिलके वाली मूंग दाल- 1 कप
प्याज- 2 बडे़
हरी मिर्च-अदरक पेस्ट- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
कटी धनिया- 1/2 कप
कडी पत्ते- 2 चम्मच
नमक-स्वादअनुसार
तेल- फ्राई करने के लिये
विधि-
- मूंग दाल को एक घंटे के लिये पानी में भिगो कर रखें नहीं तो अगर उससे ज्यादा मूंग दाल को पानी में रखा गया तो दाल से छिलके अलग हो जाएंगे।
- अब इसे पानी से निकाल कर बारीक पीस लीजिये , इसमें पानी बिल्कुल भी ना मिलाएं।
- पिसे हुए पेस्ट में कटी हुई प्याज, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, जीरा, चॉप की हुई कडी पत्ती और धनिया पत्ती तथा नमक मिलाएं।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें इन पकौड़ों को मध्यम आंच पर तल लें।
Comments
English summary
Moong Dal Pakoda Recipe
Story first published: Thursday, December 19, 2013, 17:04 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2013



Click it and Unblock the Notifications
