Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
बडे़ ही टेस्टी हैं ये अरबी कटलेट, जरुर बनाइये
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अरबी एक ऐसी सब्जी है जिसे काफी लोग पसंद करते हैं। आप नवरात्री के व्रत में भी अरबी खाते हैं। अरबी की सूखी सब्जी भी बनती है और इसे दही मिला कर लजीज सब्जी भी तैयार की जा सकती है। अरबी से आप कटलेट भी बना सकते हैं। आज जो हम आपको अरबी कटलेट बनाना सिखाएंगे, वह आसानी से बनने वाली है। यह स्वास्थ्य के लिये भी अच्छी है क्योंकि इसे हमने तेल में डीप फ्राई नहीं किया है बल्कि तवे पर सेंक लिया है। इस पर अपने मन पसंद मसाले और नींबू का रस छिड़के। आइये जानते हैं कि यह अरबी कटलेट कैसे बनाया जाता है। यम्मी ब्रेकफास्ट: एग चीज़ रोल

तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
कितने- 2-3
सामग्री-
- 10-12 अरबी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- ½ चम्मच अमचूर पावडर
- 1 या 2 चम्मच चाट मसाला
- 1 चम्मच नींबू का रस
- सेंधा नमक या काला नमक
- ताजी धनिया पत्ती
सामग्री -
- अरबी को पहले चलते हुए पानी से धो लें। फिर इसे प्रेशर कुकर में उबाल लें।
- जब यह पक जाएं तब इन्हें कुकर से निकाल कर छील लें।
- अब एक एक अरबी को अपनी हथेली के बीच में रख कर दबा लें।
- तवा गरम करें, उसमें तेल डालें और उसमें अरबी को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों साइड पकाएं।
- एक छोटे कटोरे में, सभी सूखे मसाले मिक्स करें।
- इस कटोरे में सेंकी हुई अरबी को डाल कर मिक्स करें।
- ऊपर से नींबू का रस छिड़के।
- अरबी कटलेट को कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें।
- इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Arbi cutlet recipe
Story first published: Thursday, August 21, 2014, 10:36 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2014



Click it and Unblock the Notifications
