Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाय के साथ खाएं केले के पकौड़े
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम के समय अगर गरमा गरम चाय के साथ नमकील केले के पकौड़े खाने को मिल जाएं तो, भाई क्या बात है। केले के पकौड़े एक आम से पकौडे़ हैं जो कि आराम से घर पर बनाए जा सकते हैं। केले के पकौड़े बनाने में बिल्कुल भी टाइम लगता इसलिये आप इसे नाश्ते के तौर पर बना सकते हैं। केले के पकौड़ों को आप टमाटर की चटनी या धनिया की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिये देर किस बात की आइये देखते हैं कि केले के पकौडे़ कैसे बनाए जाते हैं।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- बेसन- 1/2 कप
- चावल का आटा- 1 कप
- कच्चे केले- 2
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- दो कच्चे केले ले कर उसे उबलते पानी में 10 मिनट तक के लिये खौला लें।
- फिर केले के छिलके को छील कर एक आकार का काट लें।
- एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, नमक और मिर्च पाउडर एक साथ मिलाएं।
- पानी मिक्स कर के सही से घोल बनाएं, घोल ज्यादा पतला नहीं होना चाहिये।
- अब केले के टुकड़ों को उस में डिप करें और अच्छी प्रकार से लपेट लें।
- गरम तेल में केले के पकौड़ों को एक एक कर के तल लें।
- आपके केले के पकौड़े तैयार हैं, इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Banana Pakora Recipe
Story first published: Tuesday, February 18, 2014, 16:00 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
