Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
वजन कम करे कैबेज सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सर्दियों में अगर शरीर को गरम रखना हो तो आपको कैबेज सूप पीना चाहिये। कैबेज सूप ना केवल सर्दी भगाता है बल्कि आपका वजन भी नियंत्रित करता है। कैबेज सूप को बनाना बहुत ही आसान है। जब भी भूख लगे आप इसे बना कर पी सकते हैं, इससे पेट जल्दी भर जाता है और शरीर को आवश्यक तत्व भी मिल जाते हैं। सब्जियों से बना सूप पीने से त्वचा की चमकदार रहती है। आप अपनी इच्छा अनुसार इसमें कई अनेक सब्जियां मिला सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैबेज सूप किस प्रकार से बनाया जाता है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
पत्ता गोभी- 1 बारीक कटा
गाजर- 2 बारीक कटी
प्याज- 2 कटी हुई
कार्न फ्लोर- 1/2 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
बटर- 1 चम्मच
विधि-
- सभी सब्जियों को अच्छे से धो कर बारीक काट लें।
- प्रेशर कुकर में पानी डाल कर सभी सब्जियों को डाल कर 4 सीटी तक पका लें।
- जब प्रेशर कुकर की सीटी लग जाए तब ढक्कन खोल कर रख दें।
- अब फ्राइंग पैन में बटर पिघलाएं और उसमें कुकर की सब्जियां और पानी डाल कर काली मिर्च पाउडर डालें।
- अगर आपको अपना सूप गाढा बनाना है तो उसमें कार्न फ्लोर डालें और उसे लगातार चलाएं जिससे उसमें गांठ ना पडे़।
- आपका सूप तैयार है, गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Cabbage Pepper Soup For Weight Loss
Story first published: Wednesday, January 1, 2014, 14:04 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2014



Click it and Unblock the Notifications