Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं
चटपटा वेजिटेबल चीज सैंडविच
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सैंडविच एक बहुत ही पॉपुलर ब्रेकफास्ट है जो हर घर में अक्सर नाश्ते के समय बन जाता है। वैसे तो ब्रेड की कई रेसिपीज हैं लेकिन आपको यह चटपटे वेजिटेबल चीज सैंडविच की रेसिपी पसंद आएगी। यह ब्रेड सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान है और टेस्टी भी। अगर आप ऑफिस जाती हैं तो भी इसे आराम से बना कर घर पर खा सकती हैं। इसमें पडे मसाले इस सैंडविच को और भी ज्यादा तीखा और जायकेदार बनाते हैं, तो चलिये जानते हैं कि कैसे बनाया जाता है चटपटा वेजिटेबल चीज सैंडविच।
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- ब्रेड स्लाइस- 4-8
- चीज स्लाइस- 4
- प्याज- 1
- शिमला मिर्च- 1/2
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- बटर- 1 चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और टमाटर को एक साथ काटिये।
- फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, नींबू रस और नमक मिलाइये।
- ब्रेड की स्लाइस के किनारों को काटिये, चीज की एक स्लाइस ले कर उसे ब्रेड पर रखिये।
- इस पर चटपटा मिक्स रखिये और दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर कर दीजिये।
- अब ब्रेड के ऊपर थोडा सा बटर लगाइये और गिल्ल कर दीजिये।
- आपका चटपटा वेजिटेबल चीज सैंडविच तैयार है, इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Chatpata Vegetable Cheese Sandwich
Story first published: Friday, March 7, 2014, 7:02 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











