Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मानसून में मजे लें गरमा- गरम चिकन मशरूम सूप पी कर
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मौनसून शुरु हो गया है और अब वातावरण में हल्की ठंडक भी महसूस होने लग गई है। बरसात होते देख सबसे पहले मन में ख्याल आता है कि काश कुछ गरमा-गरम खाने या पीने को मिल जाए। सोंचिये कि आप घर पर बैठे हों और अचानक से बारिश हो जाए और आपको गरमा गरम मशरूम सूप पीने को मिल जाए तो कितना अच्छा लगेगा। तो अब इसमें सोंचना क्या है, आप खुद घर पर बैठे बिठाए आराम से चिकन मशरूम सूप बना सकती हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि। MUST TRY: मशरूम बटर मसाला

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- बोनलेस चिकन- 200 ग्राम
- चिकन स्टॉक- 4 कप
- मशरूम- 10 दो टुकड़ो में कटे
- अदरक- 1/2 इंच
- हरी पत्तेदार प्याज- 4
- हरी मिर्च- 2 कटी हुई
- काली मिर्च के दाने- 10 पिसे हुए
- पुदीना पत्ती- 4
- धनिया पत्ती- 1 गुच्छा
- बटर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले कुकर में चिकन पीस को 5 कप पानी डाल कर दो सीटी आने तक पका लें।
- अब चिकन को निकाल कर उन्हें हाथों से मसल लें। और चिकन स्टॉक को आगे के प्रयोग के लिये रख दें।
- एक पैन में बटर गरम करे, उसमें काली मिर्च डालें।
- फिर कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन भूनें।
- इसके बाद इसमें दो भाग में कटे मशरूम डाल कर चलाएं। इसे 4 मिनट के लिये धीमी आंच पर पकाएं।
- फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च , हरी पत्तेदार प्याज और मसला हुआ चिकन डालें।
- इसे 2 मिनट तक कम आंच पर पकाएं।
- अब इसमें चिकन स्टॉक डाल कर ऊपर से 2 कप पानी भी डालें।
- फिर नमक और पुदीना डालें।
- इसे लगातार चलाती रहें और 10 मिनट के बाद आंच को बंद कर दें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
