Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रीमी मशरूम सूप
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सूप एक ऐसा पेय है जिसे काफी लोग पसंद करते हैं। सूप खाने से पहले खाइये या फिर बरसात के समय शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिये बना कर पीजिये। सूप काफी हेल्दी होता है। टमाटर का सूप काफी आम है लेकिन मशरूम का सूप भी स्वाद में किसी से कम नहीं है। मशरूम का सूप अगर दो ब्राउन ब्रेड की स्लाइस के साथ खाया जाए तो और भी ज्यादा आनंद आता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल के प्रति चिंतित हैं, तो सूप में क्रीम ना मिक्स करें। यह गाढ़ा सूप पीने से आपका पेट भर जाएगा और सेहत भी बनेगी। तो चलिये देखते हैं कि क्रीमी मशरूम सूप कैसे बनाया जाता है। स्वादिष्ट मशरूम कोफ्ता

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 8 मिनट
सामग्री-
- पिसी काली मिर्च और नमक- स्वादअनुसार
- मशरूम- 5 कप स्लाइस
- बटर- 3 चम्मच
- मैदा- 3 चम्मच
- सब्जी का शोरबा- 1½ कप
- क्रीम- 1 कप
- प्याज- ½ कप
विधि-
- सब्जी के शोरबे के साथ मशरूम और प्याज को उबाल लें।
- सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि वह अच्छी तरह से गल ना जाए।
- अब इस मिश्रण को मिक्सी में बारीक पीस लें।
- फिर पैन में थोड़ा सा बटर गरम करें।
- उसमें मैदा मिक्स करें।
- इसे तब तक चलाएं जब तक कि मैदा गुलाबी ना हो जाए।
- अब इसमे नमक, क्रीम, काली मिर्च को सब्जियों के रस के साथ मिक्स कर के पैन में पलट दें।
- सब्जी के रस को अच्छी तरह से तेज आंच पर पकाएं।
- जब सब्जी का रस गाढा हो जाए तब उसमें कटे हुए थोडे़ से मशरूम पीस डालें।
- आपका मशरूम सूप पूरी तरह से तैयार है, इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Creamy Mushroom Soup
Story first published: Tuesday, July 1, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2014



Click it and Unblock the Notifications
