Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कुरकुरे गोभी के पकौड़े
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सर्दियों की शाम को चाय के साथ अगर गरमा गरम पकौडे़ खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाए। पकौडे़ कई प्रकार के बनाए जा सकते हैं लेकिन आज हम आपको गोभी के पकौड़े बनाना सिखाएंगे क्योंकि एक तो यह बहुत ही टेस्टी होते हैं और दूसरे यह बनाने में कम समय लेते हैं। घर पर दोस्तों को चाय पर बुलाइये और यह गरमा गरम गोभी के पकौडे़ तल कर उन्हें खिलाइये। इसमें हल्के मसाले भी डालें जाते हैं जिससे यह काफी स्वादिष्ट बनते हैं। आइये जानते हैं गोभी के पकौड़े बनाने की विधि-

कितने- 5
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- गोभी के फूल- 1 कप
- बेसन- 1 कप
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- अजवाइन- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा- चुटकीभर
- नमक
- तेल- 1 कप
- पानी- 1 कप
RECIPE: चाय के साथ आनंद लीजिये टोफू के पकौड़ों का
विधि-
- पानी का प्रयोग कर के बेसन का घोल तैयार करें।
- घोल ज्यादा पतला ना हो।
- बेसन के घोल में अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा, हरी मिर्च और गरम मसाला मिलाएं।
- अच्छे से मिक्स करें। फिर कढाई में तेल चढाएं।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें बेसन के घोल में लपेटे हुए गोभी के फूल को धीरे धीरे डालें।
- जब पकौड़ी गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे कढाई से निकाल कर सर्व करें।
Comments
English summary
Crisp And Tasty Gobi Pakora Recipe
Story first published: Thursday, January 23, 2014, 16:37 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications