Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चाय के साथ खाएं टोफू पकौड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम के समय चाय के साथ कुछ ना कुछ नमकीन या फिर पकौड़ा खाने का मन करता है। अगर आपके पास 15 मिनट का समय हो तो आप खुद के लिये स्वास्थ्य वर्धक टोफू के पकौड़े बना कर खा सकती हैं। टोफू हेल्थ के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है।
टोफू ना केवल सस्ता आहार है बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर होता है। आइये आज हम आपको टोफू पकौड़ा बनाना सिखाते हैं, जो कि बहुत ही स्वादिष्ट होता है। एक बार इसे बनाइये और आपका मन इसे बार बार बना कर खाने का करेगा। तो चलिये जानते हैं टोफू पकौड़ा बनाने की विधि-

कितने- 12
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- टोफू- 150 ग्राम
- बेसन- 1 कप
- दही- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादअनुसार
- अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
- लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- नमक
- रिफाइंड ऑइल
CLICK टोफू खाने के लाभ
विधि-
- टोफू को किसी भी आकार में काट लें।
- उस पर हल्का सा नमक लगा कर 15 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- एक कटोरे में बेसन, दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, गरम मसाला, नमक और पानी मिला कर गाढा घोल तैयार करें।
- अब इस घोल में टोफू डिप कर के गरम तेल में तल लें।
- आपका टोफू पकौड़ा तैयार है।
Comments
English summary
How To Make Delicious Tofu Pakora
Story first published: Monday, January 20, 2014, 17:01 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2014



Click it and Unblock the Notifications
