Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पोहा रोल, जिसे खाते ही सब आपकी तारीफ करेंगे
पोहा तो हर घर में बडे़ मन से खाया जाता है। क्या आप जानती हैं कि चूडे़ में कितनी शक्ती होती है, इसलिये इसको ब्रेकफास्ट के मौके पर जरुर खाना चाहिये। अगर आप नाश्ते में चूड़ा खाएंगी तो आपको दिनभर के लिये अच्छी ऊर्जा मिलेगी। जिन लोगों को अपना दिन पोहा खा कर शुरु करना अच्छा लगता है, आज हम उनके लिये पोहा रोल बनाना सिखाएंगे। पर हां, इस पोहा रोल को बनाने में अंडे का भी प्रयोग होता है। अंडे के प्रयोग से आप इसे अच्छी तरह से बांध पाएंगी। आइये जानते हैं पोहा रोल बनाने की विधि। टेस्टी पनीर कांदा पोहा
कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
चूड़ा- 35 ग्राम
अंडा- 1
आलू- 3
मिर्च- 3
मूंगफली- 25 ग्राम
अमचूर पावडर- चम्मच
गरम मसाला पावडर- 1/4 चम्मच
मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
ब्रेड चूरा- 2 चम्मच
धनिया- 3 गुच्छे
नमक- स्वादनअुसार
तेल- तलने के लिये
विधि-
सबसे पहले आलू को उबाल कर चम्मच से मसल लें।
अब चूडे़ को धोएं और फिर उसे छान कर अलग रख लें।
मूंगफली को भुन लें। फिर उसे मिक्सर में पीस कर किनारे रख दें।
हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीकी से काट लें।
एक कटोरे में चूड़ा, मूंगफली , कही हरी धनिया, मिर्च , मसाले और मसला हुआ आलू डाल कर मिक्स करें।
इस मिश्रण को एक आटे के रूप में तैयार कर लें।
फिर इसे रोटी की तरह बेल लें।
उसके बाद इसे फेंटे अंडे में डालें और ब्रेड के चूरे में लपेट कर गरम तेल में तल लें।



Click it and Unblock the Notifications
