Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बच्चों के लिये बना कर दें रागी बिस्कुट
क्या आप सुबह के नाश्ते में आसान और पौष्टिक आहार चाहती हैं, तो रागी बिस्कुट कैसा रहेगा। ये बनाने में आसान और बहुत स्वादिष्ट भी होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। रागी बिस्कुट को आप अपने बच्चों को दे सकती हैं जब वे स्कूल से वापस आये। तो आज हम आपको रागी बिस्कट कैसे बनाये जाते हैं इसकी आसान सी विधि बताएंगे।
सेहत से भरा कार्नफ्लेक्स कुकीज

सामग्री
रागी / रागी का आटा -1 / 2 कप
गेहूं का आटा 1/2 कप
पिसी हुई चीनी / गुड़-1/2 कप
ठंडा मक्खन 100 ग्राम 1/2 कप
बेकिंग पाउडर -1 छोटा चम्मच
वेनिला एसन्स -1 / 2 छोटा चम्मच
दूध - 2 बड़े चम्मच
आटा गूथने के लिए
तैयारी
कुकी ट्रे के ऊपर मक्खन लगा कर रख दें। अवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 मिनट के लिए गर्म कर लें। रागी का आटा, गेहूं का आटा और बेकिंग पाउडर को एक साथ छान लें। रागी के आटे को धीमी आंच पर भून लें जब तक उसमें से महक ना आने लग जाये फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
विधि
अब हमारी सारी सामग्री तैयार है। सबसे पहले मक्खन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर उसमें रागी और गेहूं का आटा मिलाये।
इसे अपने हाथों से गुंथे। अब इसमें पीसी हुई चीनी, गुड़ या ब्राउन शुगर मिलाएं।
अब इसमें जरुरत के हिसाब से दूध मिलाये और आटा गूँथ लें।
अब इसे 15-20 मिनट के लिए फ़्रिज में रख दें।
अब आटे को प्लेट पर फैला दें।
उसके बाद गुंथे हुए आटे की रोटी बेल लें। ध्यान रहे, कि यह रोटी ना ज्यादा मोटी हो ना पतली हो।
अब कुकी कटर के इस्तेमाल से अपने हिसाब से शेप काट लें। इसके अलावा आप गुंथे हुए आटे से लोई काट कर उसे अपने हाथों से छोटे छोटे आकार बना सकती हैं।
और फोर्क की मदद से उस पर डिज़ाइन बना सकती हैं।
अब इन बिस्कुट को मक्खन लगी ट्रे पर रख दें, और इसे 180 डिग्री सेल्सियस ओवन में पकाये जब तक यह ब्राउन और कुरकुरे ना हो जाएँ।
बिस्कुट के पक जाने के बाद उसे निकाल कर ठंडा करें और एयर टाइट कंटेनर में रख दें।
आपका बिस्कुट पूरी तरह से खाने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications