Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
टेस्टी सोया टिक्की
सोया टिक्की को आप सोया चंक्स मिला कर बना सकती हैं। सोया में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है जो कि शरीर के लिये अच्छा होता है। सोया टिक्की बनाने के लिये आलू तथा किचन में रखें सभी मसालों का प्रेयोग होता है। आप सोया टिक्की को या तो ब्रेकफास्ट में बना सकती हैं या फिर शाम को चाय के साथ । आइये जानते हैं सोया टिक्की को बनाने की विधि।
कितने- 4-5
तैयारी में समय- 15 मिनट
बनाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
उबले आलू- ½ किलो
सोया चंक्स- 1 कप
हरी मिर्च - 4-5
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
धनिया पाउडर- 1/4 चम्मच
गाजर- 3 चम्मच बारीक कटी
गरम मसाला- ¼ चम्मच
मूंगफली, रोस्ट किया हुआ- 2 चम्मच
मटर, उबली और मैश की हुई- 2 चम्मच
नींबू का रस- 1 चम्मच
ताजी धनिया - 2 चम्मच
चीनी- 2 चम्मच
तेल
नमक- स्वादअनुसार
यम्मी एग आलू चाट रेसिपी
विधि-
- सोया चंक्स को पानी में 10 मिनट के लिये उबाल कर निचोड़ लें और ठंडा होने के लिये किनारे रखें।
- एक कटोरे में सोया चंक्स को मैश कर लें।
- दूसरे कटोरे में आलू मैश कर लें और उसके साथ गाजर, मटर, हरी मिर्च, मूंगफली, लहसुन अदरक पेस्ट, नींबू का रस, चीनी, धनिया और बाकी के सामले मिला लें। इसके सोया चंक्स भी मिला लें।
- अब हथेली में थोड़ा सा तेल लगाएं और टिक्की के आकार का बना लें।
- कढाई में तेल चढाएं और उसमें टिक्की को सुनहरा होने तक तल लें।
- गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
