Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्टफ इडली रेसिपी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में कई लोगों को इडली खाना पसंद होती है क्योंकि यह पेट के लिये बहुत ही हल्की होती है। अगर आप डोसा या राइस का आइटम ब्रेकफास्ट में खा कर बोर हो चुके हैं तो अब समय आ गया है कि आप यह स्टफ इडली बनाइये। स्टफ इडली में हम आलू-मटर आदि डाला जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे पकाना भी काफी आसान है। आइये जानते हैं कि स्टफ इडली कैसे बनाई जाती है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- सूजी- 2 कप
- दही- 1 कप
- राई- 1 चम्मच
- कडी पत्ते- 12
- मीठा सोडा- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- नमक
भरावन के लिये
- मटर- 1 कप उबली हुई
- आलू- 1 कप उबली हुई
- चिली पाउडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- नमक
RECIPE: रवा इडली रेसिपी
विधि-
- सबसे पहले इडली का घोल तैयार करें, इसके लिये सूजी, नमक और दही को एक साथ पानी के साथ मिक्स करें।
- अब घोल को 1 घंटे के लिये किनारे रख कर ढंक दें।
- एक कटोरे में मटर और आलू को एक साथ मसल लें।
- अब पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें आलू, मअर , नमक , हल्दी पाउडर, चिली पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मिनट भर भून लें।
- अब इसमें कडी पत्ते और राई मिला कर पकाएं। इसके बाद इसमें मीठा सोडा डाल कर मिनट भर चलाएं।
- जब मिश्रण पक जाए तब आंच बंद करें और इसे इडली के घोल में मिक्स करें।
- अब इडली बनाने वाले सांचे में थोड़ा सा घी लगाएं और उसमें इडली का घोल डाल कर कुकर में पानी डाल कर पका लें।
- अब आपकी इडली तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Stuffed Idly Recipe For Breakfast
Story first published: Thursday, January 23, 2014, 9:24 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications
