Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ओट्स मूंग दाल की टिक्की
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर आप अपने खाने को स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करना चाहती हैं तो, ओट्स मूंग दाल की टिक्की बनाइये। इसे आप कटलेट भी कह सकती हैं और टिक्की भी। यह स्वाद और सेहत दोनों से ही भरा हुआ है।
ओट्स मूंग दाल टिक्की बनाने के लिये आपको बहुत ही कम तेल का प्रयोग करना होगा। यह बनाने में काफी आसान है, आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।
ऐसे बनाएं कटहल के टेस्टी कबाब

कितने- 12
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 1/2 कप पीली मूंग दाल
- 1/2 कप ओट्स
- 2 टीस्पून ताजी दही
- 6 चम्मच घिसी हुई प्याज
- 1/2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- नमक स्वादअनुसार
- 2 टी-स्पून तेल
विधि
- पीली मूंग दाल को साफ कर के धो कर 1 कप पानी के साथ, एक पैन में उबाल लें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि दाल अच्छी तरह से पक ना जाए।
- दाल को फिर छान कर मिक्सी में दरदरा पीस कर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को एक कटोरे में निकाल लें और सभी सामग्री को इसके साथ अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस टिक्की के भाग को 12 भागों में बांट लें, और इसकी टिक्की बना लें।
- फिर एक नॉन स्टिक तवे पर दो बूंद तेल डालें और टिक्कियों को अच्छी तरह से पकाएं।
- टिक्कियों को दोनों ओर पकाएं। तेल की अगर और आवश्यकता हो तो और भी ले सकती हैं।
- जब यह सुनहरी हो जाएं तब इन्हें प्लेट पर निकालें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Oats Moong Dal Tikki
Story first published: Tuesday, March 24, 2015, 12:02 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications
