Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों का फेवरेट पिज्जा सैंडविच
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर आपको नाश्ते में ब्रेड या सैंडविच खाने की आदत है तो आप पिज्जा सैंडविच खा कर अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। यह बनाने में काफी आसान है और इसमें ज्यादा
सामग्री की भी आवश्यकता नहीं पड़ती। आज हम आपको पिज्जा सैंडविच बनाना सिखाएंगे, जो कि आप ब्रेकफास्ट या फिर ऑफिस में स्नैक के तौर पर भी ले जा कर खा सकते हैं।
READ: नाश्ते में बनाएं चटपटा बॉम्बे मसाला टोस्ट सैंडविच
आप चाहें तो नॉर्मल सैंडविच या फिर पिज्जा बनाने का बेस प्रयोग कर सकते हैं। पिज्जा सैंडविच बच्चों को जरुर भाएगा। आइये जानते हैं इसे बनाने की बिल्कुल ही आसान सी विधि।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
सामग्री
- पिज्जा बेस - 2
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- पनीर - 100 ग्राम
- हरा धनियां - 2-3 चम्मच
- फ्रेन्च बीन्स - 6-7
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
- नमक - 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च - 1 -2 बारीक कटी हुई
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले सैंडविच में भरने के लिये सामग्री तैयार करेंगे।
- एक पैन गरम कर लें, उसमें टमाटर को काट कर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि वह गल ना जाए।
- उसके बाद उसमें कटी शिमला मिर्च और बींस डालें कर सौते कर लें।
- फिर उसमें नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और ऑलिव ऑइल तथा पनीर के टुकडे़ डालें।
- अब साथ में हरी धनिया डाल कर मिक्स करें।
- सैंडविच मेकअर को गरम करें।
- पिज्जा का बेस ले कर उसमें एक ओर भरावन का तैयार मिश्रण रखें। और दूसरे ओर को मोड़ कर बंद कर दें।
- सैंडविच को सैंडविच मेकअर पर थोड़ा सा ऑलिव ऑइल डाल कर सेंकने के लिये रख दें।
- इसके 2-3 मिनट बाद आपका सैंडविच तैयार हो जाएगा।
- इसे आप सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Pizza Sandwich Recipe
Story first published: Tuesday, October 6, 2015, 10:10 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2015



Click it and Unblock the Notifications
