Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
सर्दियों में मजे़ लें गरम-गरम पम्पकिन सूप का
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सर्दियों के दिनों में अगर शरीर को गर्मी पहुंचानी हो तो आप गरम-गरम कद्दू यानी पम्पकिन का सूप पी सकते हैं। यह पम्पकिन सूप बहुत ही सिंपल और पौष्टिक है, जिसे ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक के रूप में सर्व किया जा सकता है। ठंड के मौसम में तो इसे पीने पर मज़ा ही आ जाएगा।
READ: सर्दियों का मजा लेना है तो घर पर बनाएं ये टेस्टी सूप रेसिपीज़
तो दोस्तों अगर आप टमाटर घर में नहीं है तो आप कद्दू का सूप बना सकते हैं। यह काफी क्रीमी होता है जिसमें लहसुन और काली मिर्च भी डाली जाती है। आइये जानते हैं यह टेस्टी सूप कैसे बनाया जाता है।

कितने- 3 से 4 लोगों के लिये
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 200 ग्राम कद्दू
- 2 कप पानी या सब्जियों का शोरबा
- 2 लहसुन की कलियां
- 1/4 चम्मच ताजी पिसी काली मिर्च
- 100 एम एल लो फैट वाली क्रीम
- 1 चम्मच ऑलिव ऑइल
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमे लहसुन और कद्दू को डाल कर तब तक फ्राई करें जब तक कि इसमें से खुशबू न आने लगे।
- जब कद्दू पक जाए तब इसे ठंडा होने के लिये किनारे रख दें।
- अब फूड प्रोसेसर में, कद्दू डाल कर अच्छे से मैश कर लें और किनारे रख दें।
- अब आखिर में इसे ब्लेंडर में डाल कर महीन पेस्ट तैयार करें।
- अब इसमें पानी मिलाएं पर इसे बहुत ज्यादा पतला ना करें।
- फिर सूप को पैन में डाल कर उबालें और जब सर्व करें तो ऊपर से काली मिर्च डालें।
- आप चाहें तो इसे हरी धनिया से भी सजा सकती हैं, इससे इसका टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
Comments
English summary
सर्दियों में मजे़ लें गरम-गरम पम्पकिन सूप का
Story first published: Tuesday, December 22, 2015, 8:00 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2015



Click it and Unblock the Notifications
