Latest Updates
-
Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की शादी हुई संपन्न, दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर वायरल -
कौन हैं फेमस सिंगर अफसाना खान? जो बनीं महाकाल की भक्त, सिद्धु मूसेवाला संग भी रहा इनका गहरा नाता -
जगन्नाथ मंदिर का वो भोग, जिसे इंसान नहीं... भूत-प्रेत खाते हैं! जानें 'अधर पाना' का होश उड़ाने वाला रहस्य -
आमिर खान गौरी स्प्रैट संग निकाह करेंगे ये लेंगे 7 फेरे? जानें 25 साल पुरानी लव स्टोरी के सारे राज -
आमिर खान आज रचा रहे हैं गौरी संग तीसरी शादी! मेहमानों की लिस्ट से लेकर शाही मेन्यू तक, यहां जानें सब कुछ -
इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए भुट्टा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Kalashtami 2026: 6 या 7 जुलाई, कब है कालाष्टमी? नोट कर लें सही तारीख, पूजा विधि और उपाय -
Monsoon Hair Care: बारिश के मौसम में ऐसे करें बालों की देखभाल, नहीं होगी हेयर फॉल ही समस्या -
डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं कम हो रहा है वजन? ये 8 हार्मोन्स हो सकते हैं जिम्मेदार -
बाजारों में बिक रहे हैं केमिकल से पकाए गए आम, खाने से पहले इन 5 तरीकों से करें पहचान
राजमा के लाजवाब कबाब
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आपने दाल या फिर मटर के कबाब जरुर खाए होंगे। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो राजमा के कबाब बना सकती हैं। इस स्वादिष्ट राजमा कबाब में कई मसालों का मिश्रण होता है जिसको एक बार खाने पर आप इसका स्वाद जिंदगी भर नहीं भूलेंगी।
READ: कच्चे केले के कबाब
राजमा कबाब, हिरयाणा में काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। अगर आप भी अपने परिवारजनों को खुश करना चाहती हैं तो, इसे बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं राजमा कबाब बनाने की सरल विधि।

कितने- 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 250 ग्राम राजमा
- 1 टमाटर, मध्यम साइज, बारीक कटा
- 1 प्याज, मध्यम साइज, बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/2 कप, मूंगफली
- 1 गुच्छा, कटी हरी धनिया
- 1/2 पीस, नींबू का रस
- 1/2 चम्मच मिर्च पावडर
- 1 चम्मच, धनिया पावडर
- स्वादअनुसार, नमक
- तेल या घी- फ्राई करने के लिये
- 1 चम्मच बेसन
विधि -
- राजमे को रातभर के लिये भिगो कर उबाल कर पीस लें।
- अब राजमे को ग्राइंडर में डाल कर दरदरा पीस लीजिये।
- अब पिसे राजमे के साथ कटी प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, मिर्च पावडर, धनिया पावडर, नींबू का रस, मूंगफली और नमक मिलाइये।
- फिर इसमें बेसन डाल कर मिक्स कीजिये।
- इस मिश्रण को हाथों से मिक्स कीजिये और रोल कीजिये।
- रोल किये कबाब्स को घी या तेल में डीप फ्राई कर लीजिये।
- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब इन्हें सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Rajma Kebab Recipe
Story first published: Monday, August 24, 2015, 16:11 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications