Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
सर्दियों में मजा लें पालक और मूंग दाल सूप का
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
यह मौसम वात का है, जिसमें गरम सूप और चाय का मजा लिया जाता है। इस दौरान आपको मौसम का मजा लेना चाहिये और घर पर शरीर को गरमाहट पहुंचाने वाला सूप पीना चाहिये। आज हम आपको पालक-मूंग सूप बनाना सिखाएंगे जो कि हॉट और क्रीमी होता है। यह दिमाग और शरीर को पोषण पहुंचाता है और वात दोष को ठीक करता है।
पौष्टिक राजस्थानी टमाटर का सूप
यह सूप पेट भरने वाला है जो कि लंच के समय में भी पिया जा सकता है। मूंग दाल और पालक एक साथ मिल कर ना केवल प्रोटीन प्रदान करते हैं बल्कि एक बैलेंस मील भी हैं। आइये जानते हैं पालक और मूंग सूप बनाने की विधि।

कितने- 2-3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय 25 मिनट
सामग्री-
- 1-2 चम्मच सीसम तेल या जैतून तेल
- 1 चम्मच ताजी अदरक
- 2 लहसुन की कलियां
- 1/2 -1 चम्मच पिसी काली मिर्च
- 1 चुटकी रेड चिली फ्लेक्स
- 2 चम्मच जीरा पावडर
- 1/4 चम्मच दालचीनी पावडर
- 1-2 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच कद्दू के बीज और अखरोठ पाउडर मिक्स
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 कप कटी प्याज
- 1/2 कप कटी हरी धनिया
- 1 कप पीली धुली मूंग दाल
- 1 कप कटी पालक
- 1/2 कप चौकोर कटी गाजर
- 2-4 कप पानी (वेजिटेबल स्टॉक का भी प्रयोग हो सकता है)
विधि-
- एक बड़ा बरतन लें, उसमें थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें कटी सब्जियां डालें, पालक छोड़ कर।
- 10 मिनट के बाद कटी पालक और पानी डालें।
- थोड़ी देर तक चलाएं, आखिर में मूंग दाल डाल कर चलाएं।
- आंच धीमी कर के पकाएं।
- फिर इसे सूप की तरह चम्मच से पीस कर पतला कर लें। जब यह तैयार हो जाए तब इसे कटी हरी धनिया और टमाटर से गार्निश करें।
Comments
English summary
Spinach-Mung Detox Soup
Story first published: Thursday, January 1, 2015, 16:43 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2015



Click it and Unblock the Notifications