Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नाश्ते में बनाइये पालक ढोकला
ढोकला एक गुजराती डिश है जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। ढोकले कई तरह से बनाए जाते हैं, जैसे पालक का ढोकला। यह एक बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी है जो आप सुबह नाश्ते के लिये या फिर शाम को नाश्ते के तौर पर बना सकती हैं।
यह पालक का ढोकला वैसे ही बनाया जाता है जैसे आम तरह का ढोकला बनता है। तो अगर आपको गुजराती डिश से प्यार है तो पालक का ढोकला घर पर एक बार जरुर ट्राई करें।
आपको अगर कुकर में ढोकला पकाना है तो उसमें भी यह आसानी से पक जाएगा, बस कुकर में सीटी ना लगाएं। आइये देखते हैं पालक का ढोकला बनाने की विधि।
सामग्री -
- बेसन- 1 कप
- पालक - 2 गुच्छा
- दही- 1/4 कप, फेंटी हुई
- अदरक- 1 इंच पीस
- हरी मिर्च- 2-3
- तेल- 2 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- शक्कर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- ईनो- 1 चम्मच
छौंकने की सामग्री-
- तेल- 1 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- तिल- 2 चम्मच
- कडी पत्ती- 4-5
- हींग- 1/4
विधि -
- सबसे पहले पालक को धो कर काट लीजिये या फिर भाप में पका कर ठंडा कर के उसको तथा अदरक और हरी मिर्च मिला कर मिक्सी मे पीस लीजिये।
- यह प्यूरी लगभग 1 कप होनी चाहिये।
- एक बड़े कटोरे में बेसन, पालक की प्यूरी, दही और तेल मिलाएं। घोल को ज़रा सा पतला बनाने के लिये उसमें हल्का पानी मिलाएं। यह घोल ना तो पतला होना चाहिये और ना ही गाढ़ा।
- फिर इसमें नमक, शक्कर और नींबू मिलाएं और घोल को 5-10 मिनट के लिये रख कर छोड़ दें।
- उसके बाद घोल में ईनो मिक्स करें, लेकिन उसे बिल्कुल भी फेंटे नहीं।
- उसके तुरंत बाद ही तेल लगे सांचे में घोल भरें।
- गैस की आंच तेज होनी चाहिये और ढोकलों को 15-20 मिनट तक चढ़ाने के बाद गैस बंद कर देनी चाहिये।
- फिर स्टीमर से ढोकला निकाले और 10 मिनट के लिये ठंडा होने दें।
- अब चलिये ढोकले के लिये तड़का बनाते हैं-
- एक छोटा पैन लें, उसमें हींग, राई, तिल और कडी पत्ती डालें।
- फिर इसे चलाएं और जल्द ही गैस बंद कर दें।
- अब इसे तैयार ढोकलों पर चारों ओर से ऊपर से डालें।
- अब आप इन पालक के ढोकलों को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व कीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
