Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
चाय पर दोगुना मजा आएगा जब खाएंगे शंकरपाळी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शंकरपाळी यानी नमक पारे, ज्यादातर दीपावली के समय बनाई जाती है, जो कि एक टेस्टी स्नैक होता है। मगर आप इसे किसी भी समय ज्यादा सा बना कर एक जार में भर कर रख सकती हैं और चाय-कॉफी के समय सर्व कर सकती हैं।
Order Food From Faasos and Get Upto 30% Cashback on Orders Hurry!
शंकरपाळी को बनाना काफी आसान है। आप इसे दोंनो ही नमकीन या मीठा बना सकती हैं। इन्हें स्टोर कर के रखने पर ये काफी लंबे समय तक चलती हैं। आइये जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।

कितने- 3 से 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 35 मिनट
बनाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- ½ कप - गेहूं का आटा
- ½ कप - मैदा
- ¼ कप महीन रवा
- 2 चम्मच घी या तेल
- ½ चम्मच अजवाइन
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
- ½ चम्मच चम्मच नमक या स्वादअनुसार
- ½ कप दूध या पानी
- तेल- डीप फ्राई करने के लिये
बनाने की विधि-
- एक बड़ी प्लेट में गेहूं, मैदा और रवा को मिक्स कर लें। फिर उसमें अजवाइन, कुटी हुई काली मिर्च, जीरा और स्वादअनुसार नमक मिक्स कर लें।
- एक छोटे पैन में 2 चम्मच घी गरम करें। इस घी को ऊपर वाले मिश्रण में डालें और उंगलियों की सहायता से मसल लें।
- फिर इसमें आधा कप दूध मिक्स करें और आटा तैयार करें।
- आटा बिल्कुल भी मुलायम ना रखें। फिर आटे को गीले कॉटन के कपड़े से 30 मिनट के लिये ढांक कर रख दें।
- फिर आधे घंटे के बाद आटे को हाथों से मसलें और तीन भागों में बांट कर हाथों से रोल कर लें और एक छोटा बॉल बना लें।
- अब इसको बेल कर 6 से 7 इंच तक गोलाई में फैलाएं। यह ना तो ज्यादा मोटा होना चाहिये और ना ही बहुत पतला।
- अब चाकू की मदद से इसको डायमंड शेप का काटें और किनारे एक प्लेट में ढंक कर रखें।
- फिर कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें इन्हें थोड़ा थोड़ा कर के फ्राई करें।
- तेल अगर बहुत ज्यादा गरम होगा तो शंकरपल्ली बाहर से पक जाएगी पर अंदर से नरम ही रहेगी।
- इसलिये तेल को एक बार गरम कर के हल्का ठंडा कर लें।
- एक बार जब सारी शंकरपल्ली बन कर तैयार हो जाएं, तब इन्हें ठंडा कर के किसी जार में भर कर रख लें। फिर इन्हें स्नैक के तौर पर सर्व करें।
Comments
English summary
how to make namkeen shankarpali recipe
Story first published: Wednesday, September 7, 2016, 15:42 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2016



Click it and Unblock the Notifications
