Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मुंह में जरुर पानी ला देगा यह केसरी पनीर टिक्का
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ बनाना सिखाएंगे जिसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। अगर आपको पनीर खाना पसंद है तो हम आपको केसरी पनीर टिक्का बनाना सिखाएंगे जो कि हर किसी को भाएगा।
केसरी पनीर टिक्का आम पनीर टिक्का की तरह होता है, इसमें बस इतना ही अंतर है कि इसमें थेाड़े केसर के धागे और आम तथा पुदीने की चटनी मिली होती है।
आप इसे शाम के वक्त बना कर चाय या कॉफी के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं केसरी पनीर टिक्का किस तरह से बनाया जाता है।

कितने- 2-3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री
- 1/2 किलो पनीर
- 2-3 केसर के धागे
- 1-1 हरी और लाल शिमला मिर्च
- 1 कप गाढ़ी दही
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 50 एमएल ताजा क्रीम
- 1/2 कप आम और पुदीने की चटनी
- 5 ग्राम जावित्री पेस्ट
- 1 चम्मच इलायची पावडर
- 1 कप चीज
- नमक स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले पनीर और शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट कर नमक मिलाएं।
- पनीर और शिमला मिर्च में आम और पुदीने की चटनी मिलाएं।
- फिर उस में दही, हल्दी, क्रीम, जावित्री, इलायची, घिसी हुई चीज़ और केसर डाल कर अच्छी तरह से पनीर और शिमला मिर्च को लपेटें।
- आधे घंटे के लिये पनीर को फ्रिज में रख कर छोड़ दें।
- फिर इसे बाहर निकाल कर लकड़ी की सीख में एक-एक कर के पनीर और शिमला मिर्च लगाएं और तंदूर पर या फिर तवे पर तेल डाल कर सेंके।
- जब यह चारों ओर ब्राउन हो जाए तब इसे नैप्किन पेपर पर रख लें और फिर इसे सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
मुंह में जरुर पानी ला देगा यह केसरी पनीर टिक्का
Story first published: Wednesday, April 13, 2016, 11:23 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2016



Click it and Unblock the Notifications
