Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
नाश्ते की बची हुई इडली से बनाएं मसाला इडली
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जो साउथ इंडिया में काफी फेसम है। अगर आपको इडली खानी पसंद है तो आप एक बार मसाला इडली जरुर ट्राई करें। घर पर अगर इडली बच गई है तो आप उससे मसाले वाली इडली भी बना सकती हैं।
READ: जानें, इडली को क्यूं माना जाता है वर्ल्ड का बेस्ट ब्रेकफास्ट
इस इडली को बनाने के लिये केवल 15 मिनट लगते हैं, जो कि शाम के स्नैक के तौर पर सर्व की जा सकती है। अगर इसके ऊपर नींबू निचोड़ दिया जाए तो इसका स्वाद काफी चटपटा हो जाता है। अब आइये जानते हैं यह मसाला इडली कैसे बनाई जा सकती है।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 8 इडली, चौकोर कटी
- 1 बड़ी प्याज, कटी
- 1 बड़ा टमाटर, कटा
- 1/2 कप कार्न, उबला
- 2 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1/2 चम्मच अदरक, घिसा
- नमक- स्वादअनुसार
- लाल मिर्च पावडर- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच सांभर मसाला
- 1/2 नींबू का रस
- कटी हरी धनिया- गार्निश करने के लिये
छौंकने के लिये
- 3-4 सूखी लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच, राई
- 5-6 कडी पत्ती
- 1/2 उरद दाल
- चुटकीभर हींग
- 1 चम्मच तेल
विधि -
- बची हुई इडली को चौकोर शेप में काट कर किनारे रखें।
- अब नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। फिर उसमें छौंकने वाली सभी सामग्रियां डाल दें।
- जब वह तड़कने लगें तब उसमें हरी मिर्च और अदरक मिलाएं और एक मिनट तक पकाएं।
- उकसे बाद स्लाइस किये हुए प्याज डाल कर सौते करें।
- फिर कटे टमाटर डाल कर मुलायम होने तक पकाएं।
- उसके बाद उबले हुए कार्न और मसाले डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर इडली डाल कर 5-7 मिनट तक मिक्स करते हुए पकाएं।
- ऊपर से नींबू का रस डाल कर हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
नाश्ते की बची हुई इडली से बनाएं मसाला इडली
Story first published: Friday, January 29, 2016, 13:25 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2016



Click it and Unblock the Notifications