Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बच्चों के लिये जरुर बनाएं केले का अप्पम
अगर आप इंटरनेट पर कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं, जो आपने कभी ना पकाया हो तो इस केले के अप्पम को जरुर ट्राई कर के देंखे। यह केले का अप्पम केरला का एक सबसे मनपसंद नाश्ता है, जो कि स्वाद में सबसे लाजवाब है।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर आप इंटरनेट पर कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं, जो आपने कभी ना पकाया हो तो इस केले के अप्पम को जरुर ट्राई कर के देंखे। यह केले का अप्पम केरला का एक सबसे मनपसंद नाश्ता है, जो कि स्वाद में सबसे लाजवाब है।
इसे बच्चे बहुत अधिक पसंद करेंगे। आप इसे उन्हें टिफिन में भी भर कर दे सकती हैं। इसे बनाने के लिये आपको एक अप्पम पैन खरीदना होगा।
अगर आपके पास अप्पम पैन नहीं भी है तो आप इसे गरम तेल में तल भी सकती हैं। तो देर किस बात की आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने- 40 अप्पम
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 1.5 कप चावल का आटा
- 1/2 कप गुड
- 1.5 कप पानी
- 3 छोटे से मध्यम आकार के केले, मैश किये हुए
- 1/4 कप कटे नारियल
- 2 चम्मच घी या नारियल तेल
- 2 चम्मच काली तिल
- 1/2 चम्मच इलायची पावडर
- 1/2 चम्मच सोंठ
- 1/4 जीरा पावडर
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 से 1 चम्मच घी, सांचे में डालने के लिये
बनाने की विधि -
- सबसे पहले गुड को छोटा छोटा काट लें और उसे एक पैन में डाल कर आधा कप पानी मिला कर आंच पर पिघलने के लिये रख दें।
- जैसे ही गुड पिघल जाए, वैसे ही इसे छान लें और किनारे रख दें।
- इसके बाद नारियल के छोटे छोटे पीस करें या फिर नारियल को घिस लें।
- अब पैन में 2 चम्मच घी गरम करें और उसमें कटे हुए नारियल डाल कर हल्का भूरा कर के निकाल लें।
- अब इसी पैन में केले काट कर डालें और फोर्क या चम्मच से उसे पीस लें। आप चाहें तो केले को मिक्सर में डाल कर प्यूरी भी कर सकती हैं।
- अब गुड वाले कटोरे में इलायची पावडर, सोंठ और जीरा पावडर मिक्स करें। इसके बाद इसमें चावल का आटा भी मिलाएं और 2 चम्मच काला तिल डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब केले की प्यूरी को चावल के आटे के साथ मिक्स करें और नारियल भी डालें।
- फिर इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर के इसे मुलायम करें।
कैसे बनाएं केले का अप्पम
- अब अप्पम बनाने वाला सांचा लें, उसके हर खांचे में आधा चम्मच घी या नारियल तेल डालें।
- अब चम्मच से हर खांचे को भर दें।
- आंच धीमी से मध्यम रखें और इसे पकाएं।
- अब किसी लकड़ी की मदद से अप्पम को भूरा होने के बाद पलट दें और दूसरी ओर पकने दें।
- जब अप्पम गोल्उन ब्राउन हो जाए, तब इसे किसी प्लेट पर निकाल लें।
- आपन इसे गरमा गरमा सर्व कर सकते हैं।
Comments
Read more about: south indian dish veg recipe snacks ब्रेकफास्ट नाश्ता स्नैक साउथ इंडियन डिश वेज रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
