Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
हर्ब चीज और रोस्टेड कॅप्सिकम सेंडविच
आइए जानते है घर में कैसे बनाए हर्ब चीज और रोस्टड कॅप्सिकम सेंडविच।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
पनीर से बना हर्ब चीज़ और खुशबुदार हर्बस् का मेल एक बेहद स्वादिष्ट स्प्रैड या किसी भी नाश्ते के लिए मज़ेदार टॉपिंग बनाता है। हर्ब चीज़ एण्ड रोस्टड कॅप्सिकम सेन्डविच का स्वाद ना केवल हर्ब चीज़ से आता है, लेकिन साथ ही भुनी हुई शिमला मिर्च से भी आता है। एक ऐसा सुबह का नाश्ता जो आपको सबका मन लुभाने में मदद करेगा।

सामग्री
- 1 मध्यम पीली शिमला मिर्च
- 1 मध्यम लाल शिमला मिर्च
- 1 मध्यम हरी शिमला मिर्च
- 8 गेहूं के ब्रेड स्लाईस
- तीन चौथाई टी-स्पून तेल , चुपड़ने के लिए
- नमक स्वादअनुसार
- 1 टी-स्पून सूखे मिले-जुले हर्बस्
- 4 बड़े आईसबर्ग लैट्यूस के पत्ते
हर्ब चीज़ के लिए
- तीन चौथाई कप कसा हुआ लो-फॅट पनीर
- 1 टेबल-स्पून लो-फॅट दही
- 1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ पार्सले
- 1 टेबल-स्पून बारीक कटी हुई सोआ भाजी
- 1 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
- 1 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- नमक स्वादअनुसार
विधि-
- पीली शिमला मिर्च में कांटा फंसाकर, 1/4 टी-स्पून तेल से चुपड़ लें और खूली आंच पर उसके सभी तरफ से काला होने तक भुन लें।
- ठंडा कर, ठंडे पानी से धो लें और छिलका, डंडी और बीज निकालकर फेंक दें। शिमला मिर्च को पतले स्लाईस में काटकर एक तरफ रख दें।
- लाल और हरी शिमला मिर्च के लिए विधी क्रमांक 1 और 2 कप दोहराऐं।
- लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च के स्लाईस, नमक और सूखे हर्बस् को एक बाउल में अच्छी तरह मिला लें।
- शिमला मिर्च के मिश्रण को 4 बराबर भाग में बाँटकर एक तरफ रख दें।
- ब्रेड स्लाईस को सूखी, समतल जगह पर रखकर, हर्ब चीज़ मिश्रण के एक भाग को अच्छी तरह फैला लें।
- भुनी हुई शिमला मिर्च के एक भाग और लैट्यूस के पत्ते को रखकर, दुसरी ब्रेड स्लाईस से सेन्डविच कर लें।
- विधि क्रमांक 6 और 7 को दोहराकर 3 और सेन्डविचस् बना लें।
Comments
English summary
Herb Cheese and Roasted Capsicum Sandwich recipe.
Story first published: Monday, April 24, 2017, 15:50 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2017



Click it and Unblock the Notifications
