Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चटपटी चाइनीज भेल
चायनीज़ भेल को तले हुए नूडल्स् से बनाकर, रंग-बिरंगी सब्ज़ियों के साथ मिलाकर और करारी हरी प्याज़ से सजाकर बनाया जाता है। आज हम आपके साथ चायनीज भेल की रेसिपी शेयर कर रहे हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
भेलपुरी किसे पसंद नहीं है, चाट पसंद करने वालो लोगों को हमेशा चाट में खाने के लिए कुछ नया खाने को चाहिए होता है। आज हम आपको चायनीज भेल बनाने की रेसिपी बताएंगे। मुरमुरे से ना बनने वाला, इस अनोखे चायनीज़ भेल को तले हुए नूडल्स् से बनाकर, रंग-बिरंगी सब्ज़ियों के साथ मिलाकर और करारी हरी प्याज़ से सजाकर बनाया जाता है।
विभिन्न प्रकार के सॉस की संतुलित मात्रा इस भेल को चटपटे तरह से बांधकर रखने मे मदद करते हैं। इस नाश्ते को परोसने के तुरंत पहले बनाएं, क्योंकि तले हुए नूडल्स् कुछ ही समय में नरम होने लगते हैं।

सामग्री
- 3 कप तले हुए नूडल्स्
- 1 टेबल-स्पून तेल
- 2 टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
- एक चौथाई कप बारीक कटी हुई हरी प्याज़ का सफेद भाग और पत्ते
- आधा कप पतली स्लाईस्ड शिमला मिर्च
- आधा कप पतले लंबे कटे गाजर
- आधा कप पतली लंबी कटी हुई पत्तागोभी
- एक चौथाई कप सेज़वान सॉस
- एक चौथाई कप टमॅटो कैचप
- नमक स्वादानुसार
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन या वॉक में तेल गरम करें, लहसुन डालकर तेज़ आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- हरी प्याज़ का सफेद भाग और पत्ते, शिमला मिर्च, गाजर और पत्तागोभी डालकर, तेज़ आँच पर 30 सेकन्ड तक भुन लें।
- सेज़वान सॉस, टमॅटो कैचप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और तेज़ आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- आँच से हठाकर एक गहरे बाउल में निकाल लें।
- तले हुए नूडल्स् डालकर हल्के हाथों से मिला लें।
- हरी प्याज़ का सफेद भाग और पत्ते से सजाकर तुरंत परोसें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
