Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
झटपट बनाएं टेस्टी चंकी वेजिटेबल सेंडविच
प्रोटीन से भरे इस सैंडविच को घर पर बच्चों के स्नैक्स के लिए बनाएं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
मुलायम पनीर और बहुत सारी सब्ज़ियों की भरावन मिश्रण से बना यह सैंडविच आपके बच्चों को बहुत मज़ेदार लगेगा क्योंकि बहुत सारी प्रोटीन के साथ इसमें आपका प्यार भी तो भरा है।
सामग्री
- चंकी वैज़ीटेबल भरावन के लिए
- एक टेबल-स्पून मक्खन
- आधा कप कटी (लाल , पीली और हरी) शिमला मिर्च
- आधा कप उबले , छिले और कटे हुए आलू
- एक चौथाई कप उबले हरे मटर
- एक चौथाई कप कटी , उबली गाजर
- 2 टेबल-स्पून बहुत बारीक कटा अजमोड़ा
- तीन चौथाई कप कसा पनीर
- एक टेबल-स्पून कटा पासर्ले
- 3 टेबल-स्पून दूध
- 2 टेबल-स्पून कसा मोज़रेला चीज़
- नमक तथा ताज़ी पिसी कालीमिर्च , स्वादअनुसार
विधि
- चंकी वैज़ीटेबल भरावन के लिए
- एक चौड़े पॅन में मक्खन गरम कीजिए। उसमें शिमला मिर्च, हरे मटर और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाइए। मध्यम आँच पर ३ से 5 मिनट तक भूनिए।
- शेष सामग्री डालिए और अच्छी तरह मिलाइए तथा धीमी आँच पर 3 से 5 मिनट, चीज़ के पूरी तरह पिघलने तक पकाइए।
- भरावन मिश्रण को 4 बराबर भागो में बांटिए और एक तरफ रख दीजिए।
कैसे आगे बढे
- प्रत्येक रोल की बीच में से आधा काट लीजिए और नीचले भाग में से अंदर का भाग निकाल दीजिए।
- अंदर के खोखले भाग को पिघले मक्खन से चुपड़िए और पहले से गरम ओवन में 200 डिग्रीc (400 of) के तापमान पर 5 मिनट बेक कीजिए।
- भरावन मिश्रण को थोड़ा सा गरम कीजिए और मिश्रण के एक भाग को रोल के खाली भाग में भरिए। पासर्ले की डंडियों से सजाकर तुरंत परोसिए।
Comments
English summary
How to make Open Chunky Vegetable Sandwich
Story first published: Monday, April 17, 2017, 10:15 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2017



Click it and Unblock the Notifications
