Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
घर पर बनाएँ स्वादिष्ट इंदोरी पोहे
हालांकि हर घर में स्नेक्स बनाए जाते हैं पर इंदोरी पोहा की बात ही कुछ और है। लोगों में यह नाश्ता बहुत प्रसिद्ध है। वाकई में, आप पोहा बेचने वालों को कहीं भी यहाँ-वहाँ देखा सकते हैं और लोग भी इन्हें खाना पसंद करते हैं।
खास बात यह है कि यह नाश्ता ना केवल स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसलिए, शाम की चाय और इंदोरी पोहा का साथ हो, तो क्या बात है! हम आपको बताते हैं, इंदोरी पोहा को घर पर बनाने का तरीका।

सामग्री
- एक कप चाँवल/पोहा
- 2 टेबल स्पून कुकिंग ऑयल
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून सौंफ के बीज/सौंफ
- 1 टेबल स्पून कच्ची मूँगफली के दाने
- ½ टी स्पून अदरक (कटी हुई)
- 2 हरी मिर्च (अच्छी तरह कटी हुई)
- 7-8 करी पत्ते
- ½ टी स्पून हल्दी पाउडर
- ½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक और एक टेबल स्पून चीनी।
ऊपर से डालने के लिए
- 2 टेबल स्पून धनिया पत्तियाँ (कटी हुई), 1 प्याज (कटा हुआ), ¼ कप अनार के दाने)
कैसे बनाएँ?
सूखे पोहे साफ कर लें और फिर पानी छिड़ककर गीला कर लें। जब पोहा पूरी तरह पानी सोख ले तो चीनी और नमक डालकर सही तरह मिलाएँ। अब कढ़ाई में तेल गरम कर सरसों के दाने डालें। जब ये तड़क जाएँ तो मूँगफली डालकर एक मिनट तक भूनें। एक मिनट बाद इसमें हरी मिर्च और करी पत्ते डालें और प्याज के भूरा होने तक पकायें।
अब इसमें सौंफ, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ मिनट और पकायें। पोहा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। कढ़ाई को किसी चीज से ढक दें और 5 मिनट दीमी आंच तक पकायें। आंच को बंद कर दें और इस पर कटे प्याज, हारा धनिया और अनार के दाने डालें।
आपका स्वादिष्ट इंदोरी पोहा तैयार है। आप इस पर नमकीन सेव भी बुरक सकते हैं। इंदोरी पोहा का चाय या कॉफी के साथ लुत्फ़ उठाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
