Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आमिर खान और गौरी स्प्रैट में कौन है उम्र में बड़ा? जानें किसकी नेटवर्थ है ज्यादा
Aamir Khan Gauri Spratt Age Difference: जब बात बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' यानी आमिर खान की हो तो उम्र के लिए ये कहना एकदम सटीक होगा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। अभिनेता के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं आजकल इंटरनेट पर आमिर खान (Aamir Khan) और गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) का नाम एक साथ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खबरों के मुताबिक, आमिर और गौरी आने वाली 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में हर कोई गूगल पर बस दो ही चीजें सर्च कर रहा है पहला ये कि उम्र में गौरी स्प्रैट आमिर खान से बड़ी हैं या छोटी? और दूसरा ये कि दौलत के मामले में इन दोनों में से कौन किस पर भारी है? आइए आज के इस आर्टिकल में जानें दोनों की उम्र से लेकर उनकी नेटवर्थ के बारे में...

आमिर खान गौरी से बड़े हैं या छोटे
जैसे ही आमिर के फैंस ने ये खबर सुनी की वो एक बार फिर शादी करने के मूड में हैं तो सोशल मीडिया पर सर्चिंग शुरू हो गई है कि गौरी और आमिर की उम्र में कितना गैप है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौरी स्प्रैट आमिर खान से करीब 13 साल छोटी हैं। गौरी का जन्म 21 अगस्त 1978 को बेंगलुरु में हुआ था। वहीं आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था।
5 जुलाई को निकाह की तैयारी
खबरों के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट आने वाली 5 जुलाई 2026 को निकाह करने जा रहे हैं। आमिर की ये तीसरी शादी है। बता दें कि मिस्टर परफैक्टनिस्ट की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी और उनके दो बच्चे जुनैद और ईरा हैं। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की और कपल का एक बेटा आजाद है। अब आमिर गौरी संग तीसरी बार निकाह की तैयारी में हैं।

आमिर खान की कुल नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की नेटवर्थ करीब 1,862 करोड़ ($220 मिलियन) है। उनकी आय के सोर्स की बात करें तो मुख्य रूप से फिल्मों से उनका कमाई होती है। इसके अलावा उनका प्रोडेक्शन हाउस है जो आमिर प्रोडक्शन्स हाउस के नाम से है। दूसरी ओर वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। बता दें कि आमिर एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से 100 करोड़ रूपये तक चार्ज करते हैं। आमिर खान के पास मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक बंगला है जिसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये हैं इसके अलावा पंचगनी में भी उनका एक बड़ा और शानदार फार्महाउस है। वहीं उनके गैराज में कई मंहगी व लग्जरी गाड़ियों जैसे रोल्स रॉयस घोस्ट (Rolls-Royce Ghost), मर्सिडीज बेंज S600 (Mercedes-Benz), और ऑडी (Audi) का कलेक्शन भी है।
गौरी स्प्रैट की कुल नेटवर्थ
अब बात कर लेते हैें आमिर खान की होने वाली बेगम गौरी स्प्रैटा की कुल संपत्ति की तो वो करीब 8 से 12 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। गौरी की आय का सोर्स मुख्य रूप से बिजनेस है। रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी मुंबई में एक ब्यूटी सैलून का संचालन करती हैं। इसके अलावा वो फैशन स्टाइलिंग, फोटोग्राफी और इमेज कंसल्टिंग से जुड़े कार्यों से भी कमाई करती हैं।
कौन ज्यादा अमीर
सोशल मीडिया पर दूसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला सवाल है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट में से कौन ज्यादा अमीर है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी नेटवर्थ के मामले में आमिर के सामने कहीं नहीं टिकती हैं। आपने ऊपर दिए गए आमिर और गौरी के नेटवर्थ के ब्यौरे को तो पढ़ ही लिया होगा तो अब बताने की तो जरूरत ही नहीं है कि आमिर खान गौरी स्प्रैट से कहीं ज्यादा अमीर हैं।
गौरी और आमिर दोनों हैं तलाकशुदा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी खबरें तेज हैं। बता दें कि इससे पहले आमिर खान दो शादियां कर चुके हैं और उनके 3 बच्चे हैं। वहीं गौरी भी तलाकशुदा और 6 साल के बेटे की मां हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की पहली मुलाकात 25 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में बिजी थे। अब जब दोनों ही सिंगल हैं तो उन्होंने मिंगल होने का फैसला किया और जल्द ही शादी कर एक बंधन में बंधने की तैयारी में हैं।



Click it and Unblock the Notifications
