Latest Updates
-
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य
Birthday Special: पूर्व प्रधानमंत्री की पोती जो राजघराने में जन्मीं, जानें अदिति राव हैदरी की रॉयल कहानी
Aditi Rao Hydari Birthday: अदिति राव हैदरी नाम सुनते ही शाही अंदाज, नफासत और रॉयल एटीट्यूड की झलक दिख जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खूबसूरत अदाकारा सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं? अदिति का जन्म भारत के एक रॉयल परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं।
आज अदिति का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानते हैं कि कैसे राजघराने की राजकुमारी फिल्मों में आई।

रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं अदिति
अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ था। एक राजघराने की राजकुमारी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि मलायलम फिल्म इंडस्ट्री से की थी। एक्ट्रेस ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से की थी।
मगर हिंदी फिल्म 'दिल्ली-6' से उन्हें खास पहचान मिली, हालांकि उसमें उन्होंने कोई खास रोल नहीं निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस को वेब सीरीज हीरामंडी में बिब्बोजान का किरदार निभाया था जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया।
प्रधानमंत्री की पोती हैं अदिति राव
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ बहुत ही दिलचस्प है। बता दें कि अदिति के दादा अकबर हैदरी हैदराबाद रियासत के प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके चाचा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। उनकी मां विद्या राव एक मशहूर ठुमरी और दादरा गायिका हैं। अब आप समझ गए होंगे कि अदिति में ये नजातक और एक्टिंग का हुनर उनकी मां से ही आया है। हालांकि अदिति को अपने पिता का प्यार नहीं मिला क्योंकि जब वो बहुत छोटी थीं तो उनेक माता-पिता अलग हो गए थे।
21 की उम्र में बनी दुल्हन
अदिति राव की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। वो सिर्फ 21 साल की उम्र में पति सत्यदीप की दुल्हन बनीं। लेकिन उनका ये रिश्ता लंबा न चला और कुछ ही समय में उनका तलाक हो गया। बेशक उनकी शादी सक्सेस नहीं रही लेकिन दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं।
फिल्म के सेट पर हुई असली मोहब्बत
अदिति राव हैदरी को सच्ची मोहब्बत साल 2012 में फिल्म महा समुद्रम के सेट पर हुई। जी हां, काम के दौरान उनकी मुलाकात सिद्धार्थ से हुई और दोनों की पहले दोस्ती फिर प्यार की शुरुआत हुई। लंबे समय तक डेटिंग के दौरान दोनों ने साल 2023 में शादी कर सभी को हैरान कर दिया।



Click it and Unblock the Notifications
