Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल कौन है? क्यों हुआ उनका तलाक
Who Is Akanksha Jidal: बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट के तौर पर अभिषेक बजाज अपना गेम दिखा रहा है। घर के अंदर अशनूर संग अपने रिलेशन को लेकर वो चर्चा में बने हुए हैं। उनका गेम लोगों को पसंद भी आ रहा है। इसी बीच वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छा गए हैं क्योंकि बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल सामने जो आ गई है। ये वही महिला हैं जिन्होंने बजाज पर चीटिंग का आरोप लगाया था, जिसकी अब बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज हो गई है।
अगर सच में ऐसा हो जाता है तो ये भी क्लियर है कि गेम का मजा चार गुना अधिक बढ़ जाएगा और दोनों के रिश्तों की सच्चाई लोगों के सामने खुल जाएगी। हालांकि अभी आकांक्षा की वाइल्ड कार्ड एंट्री कंफर्म नहीं हुई है लेकिन लोगों के मन में आकांक्षा के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ रही है। आइए जानते हैं कौन है आकांक्षा जिंदल, बजाज के साथ कैसे हुई थी उनकी मुलाकात और क्यों हुआ तलाक?

बिग बॉस के घर में होगी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री?
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट को 60 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। कुछ बाहर भी हो गए हैं और कुछ के सिर पर बाहर होने की तलवार लटकी हुई है। वहीं अब एक नए वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज हो गई है। जी हां, घर में आकांक्षा जिंदल की वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी कंफर्म नहीं है लेकिन अब गॉसिप के गलियारों में खबरें तेज हैं कि सच में आकांक्षा बिग बॉस के घर में आ जाती है तो बजाज और अशनूर के रिश्ते में तो जरूर दरार आ जाएगी।
आकांक्षा जिंदल कौन हैं?
आकांक्षा जिंदल को लेकर कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस 19 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। इसी बीच लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर आकांक्षा है कौन और क्या करती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा किसी कंपनी में सेक्रेटरी के रूप में काम करती हैं। हालांकि कंपनी का नाम सामने नहीं आया है।
आकांक्षा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और एक इंफ्लुएंसर भी हैं और एक कंटेंट क्रिएशन का भी काम करती हैं। बता दें कि आकांक्षा के इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
आकांक्षा और अभिषेक बजाज का रिश्ता
आकांक्षा जिंदल और अभिषेक बजाज दोनों के रिश्ते की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी। मगर दोनों का ये रिश्ता लंबा नहीं चला और 2 साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया।
आकांक्षा ने अभिषेक पर लगाए गंभीर आरोप
आकांक्षा ने हाल ही में पत्रकार विक्की लालवानी को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि बजाज के साथ उनके रिश्ते बहुत खराब हो गए थे। वहीं उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिषेक का कई महिलाओं के साथ रिलेशन था और उसने उन्हें चीट किया था। तनाव की वजह से आकांक्षा का मिसकैरेज भी हो गया था और इस मुश्किल समय में भी अभिषेक ने आकांक्षा को इग्नोर किया।



Click it and Unblock the Notifications
