Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अनुपमा की ‘बरखा भाभी ’ ने की सीक्रेट वेडिंग! 23 साल से लिव-इन में थे अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना
Ashlesha Sawant-Sandeep Baswana Wedding: राजन शाही के सुपरहिट शो 'अनुपमा' में बरखा की भूमिका निभाकर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत आजकल एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। शो में वह अनुपमा और अनुज की भाभी के किरदार में नजर आई थीं। लेकिन लीप के बाद उनका रोल खत्म कर दिया गया। अब अभिनेत्री के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है अश्लेषा ने अपने बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना से शादी कर ली है। दोनों पिछले 23 सालों से एक दूसरे के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में थे।
कपल की शादी बेहद निजी सेरेमनी में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए। आइए जानते हैं कहां और कब की अश्लेषा और संदीप ने शादी और दोनों की उम्र में कितना फासला है।

वृंदावन में हुई शांत और पवित्र शादी
अश्लेषा और संदीप ने 16 नवंबर को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में शादी की। सोशल मीडिया पर कपल ने अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आए। कैप्शन में उन्होंने लिखा- "और बस ऐसे ही, हमने मिस्टर और मिसेज के रूप में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी... परंपरा हमारे दिलों में बस चुकी है। हमने शादी कर ली है।" तस्वीरों से यह साफ झलक रहा था कि दोनों के चेहरे खुशी से दमक रहे थे।
पिंक साड़ी में खूबसूरत नजर आईं अश्लेषा
अश्लेषा और संदीप ने बहुत ही सिंपल तरीके से शादी की और अपने 23 साल पुराने रिश्ते पर पवित्र मोहर लगा दी है। अश्लेषा ने इस शुभ मौके पर पाउडर पिंक कलर की साड़ी पहनी है और बहुत ही कम गहनों के साथ सिंपल सा मेकअप किया हुआ है। वहीं संदीप ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों साथ में बहुत ही हसीन लग रहे हैं और उनके करीबी व फैंस उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
23 साल से लिवइन में रह रहे थे कपल
बता दें कि अश्लेषा और संदीप की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों पिछले 23 सालों से लिवइन में रह रहे थे। अक्सर उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता था लेकिन कपल ने कभी भी कुछ नहीं कहा था। अब फाइनली उन्होंने शादी रचा सारे सवालों के जवाब एक बार में ही दे दिए हैं। बता दें कि अश्लेषा और संदीप की उम्र में पूरे 6 साल का फासला है। जी हां, अश्लेषा 41 साल की हैं और संदीप 47 साल के लेकिन उनके बीच का प्यार जन्म-जन्मांतर का लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
