Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Birthday Special: 'बाहुबली' के लिए 'देवसेना' ने तोड़ी शादी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Anushka Shetty Birthday: साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस की बात की जाए तो लिस्ट में अनुष्का शेट्टी का नाम जरूर आता है। 'बाहुबली' की 'देवसेना' ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से वो कर दिखाया जिसने उन्हें घर-घर मशहूर कर दिया। खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि लाखों दिलों पर राज करने वाली यह 'देवसेना' आज भी सिंगल हैं। जी हां, 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म से देशभर में पहचान बनाने वाली अनुष्का ने अपने करियर के शिखर पर रहते हुए शादी से दूरी बना ली थी।
कहा जाता है कि उन्होंने एक समय शादी के लिए हामी भर दी थी, लेकिन 'बाहुबली' की शूटिंग के दौरान सब कुछ बदल गया और उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया। कुछ लोग इसके पीछे प्रभास का हाथ बताते हैं लेकिन असलियत इसके बिल्कुल विपरीत है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए आज बर्थडे के मौके पर जान लेते हैं कि आखिर अनुष्का शेट्टी ने क्यों शादी नहीं की और आज तक भी वो सिंगल क्यों हैं?

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में जन्मीं अनुष्का शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' की 'देवसेना' ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया और लोगों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने साल 2005 में तमिल फिल्म सुपर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्म दी हालांकि कुछ फिल्में फ्लॉप भी रही। उनकी एक्टिंग और ब्यूटी के दम पर ही उन्हें तमिल और तेलुगू की क्वीन कहा जाता है।
'देवसेना' ने क्यों तोड़ी शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब वो किसी खास शख्स से शादी करने के बेहद करीब थीं। लेकिन 'बाहुबली' के शूट के दौरान उनके किरदार 'देवसेना' ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि उनके सोचने का नजरिया भी बदल दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का की शादी प्रभास की वजह से टूटी थी लेकिन इसके पीछे इश्क नहीं बल्कि वजह कुछ और थी।
प्रभास क्यों बने अनुष्का की शादी टूटने की वजह
अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी को फिल्म बाहुबली में बहुत पसंद किया गया और दोनों का नाम भी एक साथ जोड़ा गया। ऐसा कहा जाने लगा कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तभी उनकी शादी टूट गई। लेकिन सच्चाई इसके विपरीत थी, प्रभास को लगा कि शादी के बाद अनुष्का अपनी एक्टिंग पर ध्यान नहीं दे पाएंगी। यही वजह थी कि प्रभास ने अनुष्का को उस समय शादी करने के लिए मना कर दिया।
वहीं ये भी कहा जाता है कि इस किरदार की गहराई में उतरते-उतरते अनुष्का ने खुद को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और भावनात्मक रूप से स्वतंत्र महिला के रूप में महसूस किया। यही वजह थी कि उन्होंने अपने करियर और आत्मसम्मान को प्राथमिकता देते हुए शादी का विचार छोड़ दिया।
फिल्मों से लेकर असल जिंदगी तक 'देवसेना' जैसी मजबूत रहीं अनुष्का
अनुष्का शेट्टी ने अपने दो दशक लंबे करियर में 'अरुंधती', 'साइज जीरो', 'निशब्दम' जैसी फिल्मों में भी दमदार किरदार निभाए। लेकिन 'बाहुबली' की 'देवसेना' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। प्रभास (Prabhas) के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर अफवाह जरूर उड़ीं, लेकिन दोनों ने हमेशा कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अनुष्का ने कई बार इंटरव्यू में कहा है "मुझे शादी से ज्यादा जरूरी है खुद को समझना और खुश रहना।"
44 की उम्र में भी हैं प्रेरणा का स्त्रोत
आज अनुष्का शेट्टी साउथ सिनेमा की उन गिनी-चुनी एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने बिना किसी बड़े नाम के सहारे अपनी पहचान बनाई। 44 की उम्र में भी वो फिटनेस, एक्टिंग और सादगी के लिए लाखों लोगों की प्रेरणा बनी हुई हैं। उनकी यह कहानी सिर्फ एक एक्ट्रेस की नहीं, बल्कि एक ऐसी महिला की है जिसने समाज की परंपराओं से ऊपर उठकर अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का फैसला किया।



Click it and Unblock the Notifications