Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Birthday Special: खूबसूरती, शोहरत और सफलता के बाद भी तब्बू ने क्यों नहीं की शादी, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Tabu Birthday Special: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत, सादगी भरी और दमदार अदाकारा तब्बू (Tabu) आज भी अपने अभिनय और एलिगेंस से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी चमक, ग्रेस और पर्सनैलिटी किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं लगती। तब्बू ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार रोल निभाए मकबूल, हैदर, दृश्यम, अस्तित्व और चाँदनी बार जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने यह साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन जितनी चर्चा तब्बू की फिल्मों की होती है, उतनी ही उनके पर्सनल लाइफ और शादी ना करने की भी।
लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि इतनी खूबसूरत, सफल और स्वतंत्र महिला ने अब तक शादी क्यों नहीं की? एक बार अजय देवगन ने भी इस बारे में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बताया था कि तब्बू ने क्यों शादी नहीं की? आइए आज तब्बू के बर्थडे के मौके पर हम जानते हैं कि आखिर क्या है वो वजह और कई अन्य बातें भी।

क्या आप जानते हैं तब्बू का असली नाम?
बॉलीवुड में तब्बू के नाम से फेमस एक्ट्रेस का असली नाम बहुत ही कम लोगों को पता होगा। दरअसल, उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म नौजवान से की थी लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म विजयपथ से मिली। ये वही फिल्म थी जिसमें उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला।
इन लोगों संग जुड़ा तब्बू का नाम
तब्बू ने अपनी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। तब्बू का नाम अजय देवगन से लेकर नागार्जुन और साजिद नाडियाडवाला व संजय कपूर के साथ भी जुड़ा। अजय देवगन और नागार्जुन के साथ तो बात शादी तक भी पहुंच गई थी लेकिन उनका इश्क परवान न चढ़ सका।
तब्बू ने क्यों नहीं की शादी?
बेशक तब्बू का नाम कई नामचीन हस्तियों के साथ जोड़ा गया लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी वो अकेली हैं। उन्होंने कभी शादी नहीं की और आज भी सिंगल लाइफ जी रही हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में एक बार अजय देवगन और तब्बू आए थे उसी दौरान अजय ने मजाक-मजाक में बताया कि तब्बू की शादी न करने की वजह वो हैं।
हालांकि उन्होंने ये बात मजाक में कही थी लेकिन कहीं न कहीं देखा जाए तो ये बात सच भी लगती है क्योंकि तब्बू अजय से प्यार करती थी लेकिन अजय ने काजोल संग शादी कर उनका दिल तोड़ दिया।



Click it and Unblock the Notifications
