Latest Updates
-
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी
Asha Bhosle Family Tree: भारतीय संगीत जगत से एक दुखद खबर आई है कि आशा भोसले अब हमारे बीच में नहीं रहीं। बीते दिन उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।इसी बीच उनके बेटे आनंद भोसले ने अनपी मां के निधन की पुष्टि कर करोड़ों लोगों का दिल तोड़ दिया। अब इंटरनेट पर लोग उनके परिवार के बारे में भी सर्च कर रहे हैं कि आशा ताई के परिवार में कौन-कौन हैं? क्या आप जानते हैं कि सुरों की इस रानी का निजी जीवन और उनका परिवार कैसा है? आइए, करीब से जानते हैं आशा भोसले के पूरे फैमिली ट्री को और मिलते हैं उनके परिवार के हर सदस्य से।

मंगेशकर खानदान का चिराग थीं आशा ताई
आशा भोसले का जन्म प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और नाट्य कलाकार पंडित दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। उनके परिवार में संगीत की नींव यहीं से पड़ी। उनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर था जो खुद एक सिंगर थे और माता शेवंती एक गृहणी थीं। आशा ताई पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी बड़ी बहनें लता मंगेशकर थीं फिर मीना खडीकर, जबकि छोटे भाई-बहन उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर हैं। ये सभी संगीत और कला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम हैं। तभी तो संगीत की दुनिया में मंगेशकर फैमिली का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है।
आशा ताई की निजी जिंदगी
आशा भोसले की निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थी। आशा ताई ने पहली शादी सिर्फ 16 साल की उम्र में अपनी बहन के असिस्टेंट गणपतराव से परिवार की मर्जी के खिलाफ की। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 1960 में वे अलग हो गए। इसके बाद आशा भोसले ने संगीत की दुनिया के जादूगर पंचम दा और आशा जी की जोड़ी न केवल गानों में बल्कि निजी जीवन में भी सुपरहिट रही। उन्होंने 1980 में शादी की और 1994 में आर.डी. बर्मन के निधन तक साथ रहे।
आशा भोसले के बच्चे (Asha Bhosle Children)
आशा भोसले और उनके पहले पति गणपतराव भोसले के तीन बच्चे हैं। उनके बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम बनाया जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
हेमंत भोसले (Hemant Bhosle): सबसे बड़े बेटे हेमंत एक पायलट और संगीतकार थे। दुर्भाग्यवश, साल 2015 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया।
वर्षा भोसले (Varsha Bhosle): आशा भोसले की इकलौती बेटी वर्षा एक प्रसिद्ध पत्रकार और स्तंभकार (Columnist) थीं। साल 2012 में उनका भी दुखद निधन हो गया था।
आनंद भोसले (Anand Bhosle): सबसे छोटे बेटे आनंद ने बिजनेस की पढ़ाई की है और वे वर्तमान में अपनी मां के करियर और कामकाज को संभालते हैं।
आशा भोसले के नाती-पोते
आशा ताई अपने पोते-पोतियों के बहुत करीब हैं। उनके परिवार की विरासत अब नई पीढ़ी के हाथों में है। आनंद भोसले की बेटी जनाई अपनी दादी के बहुत करीब हैं। वे एक ट्रेंड डांसर और सिंगर हैं और अक्सर आशा जी के साथ कार्यक्रमों में नजर आती हैं। रंजय भोसले आनंद भोसले के बेटे और आशा जी के पोते हैं।



Click it and Unblock the Notifications