Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कोरियन सिंगर Aoora ने रघुपति राजाराम.. गाकर शेयर किया Video, राम भक्ति का चढ़ा खुमार
Raghupati Raghav Raja Ram song viral : अयोध्या नगरी ही नहीं, बल्कि देश का कोना-कोना राममयी हो रखा है। सभी राम भक्त रमा लला की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। चारों तरफ जयश्री राम की गूंज सुनाई दे रही हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी श्री राम का डंका बजा हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन पर कोरियन सिंगर औरा ने भगवान राम को अपनी आवाज में एक गाना डेडिकेट किया है।

प्रभु राम के लिए औरा ने गाया गाना
के-पॉप सिंगर औरा ने बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। पर कुछ हफ्तों पहले ही बिग बॉस से उनका सफर खत्म हो गया। औरा भले ही बिग बॉस 17 से बाहर हो चुके हैं। लेकिन भारत में भी उनके फैंस में कमी नहीं है। वहीं अब के-पॉप सिंगर ने राम लला के लिए गाना गाकर अपने इंडियन फैंस को खुश कर दिया है।
प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर औरा ने अपनी आवाज में भगवान राम और यूपी टूरिज्म को डेडिकेटेड म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है. म्यूजिक वीडियो का टाइटल है 'रघुपति राघव राजा राम।' वीडियो में औरा माथे पर तिलक लगाकर ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वो बेहद एनर्जी और श्रद्धा भाव से भगवान राम का गाना गाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करके कही ये बात
इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए उन्होने लिखा- साउथ कोरिया, अयोध्या से गहरा और ऐतिहासिक बॉन्ड शेयर करता है। अयोध्या में जश्न का माहौल है। इसलिए मैं ये गाना प्यार और सम्मान के साथ यूपी टूरिज्म को डेडिकेट करना चाहता हूं। इंडियन कल्चर ने मुझे भारत के साथ कनेक्ट करने चांस दिया है।
आगे उन्होंने लिखा- जब मैं ये गाना गा रहा था, खुद को भक्ति में डूबा पाया। यकीनन आपको भी ऐसा ही महूसस हो। के-पॉप सिंगर को इस राम भक्ति में डूबकर गाना गाते देखकर भक्तों का दिल खुश हो गया है। इंस्टाग्राम पर उनके गाने पर हर कोई बस जय श्रीराम कमेंट करता दिख रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
