Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Birthday Special: इनर-वियर विज्ञापन से बोल्ड सीन देने तक, बिपाशा बसु के ये 7 विवाद जो बने सुर्खियां
Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड में जब भी बोल्डनेस, फिटनेस और बेबाक अंदाज की बात होती है, तो सबसे पहला नाम बिपाशा बसु का लिया जाता है। अपने करियर की शुरुआत से ही बिपाशा ने पारंपरिक छवि को तोड़ते हुए ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने उन्हें भीड़ से अलग खड़ा कर दिया। खासकर उनका इनर-वियर विज्ञापन ऐसा मोड़ साबित हुआ, जिसने न सिर्फ उनकी इमेज बदली बल्कि समाज में ग्लैमर और महिलाओं की आजादी को लेकर नई बहस छेड़ दी।
फिल्मों में दिए गए बोल्ड सीन्स हों, पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं हों या फिर बेबाक बयान बिपाशा बसु का नाम अक्सर सुर्खियों में रहा। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उन 7 बड़े विवादों के बारे में, जिन्होंने उन्हें बार-बार चर्चा के केंद्र में ला दिया और उनके करियर को एक अलग पहचान दी।

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ किसिंग फोटो से मचा बवाल
एक समय बिपाशा बसु का नाम इंटरनेशनल फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जुड़ा। दोनों की कुछ कोजी तस्वीरें मीडिया में वायरल हो गईं, जिनमें रोनाल्डो एक्ट्रेस को किस करते नजर आए। ये तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल गईं और बिपाशा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई।

2. अमर सिंह के साथ कथित फोन कॉल विवाद
बिपाशा बसु और दिवंगत राजनेता अमर सिंह के बीच कथित फोन कॉल ने भी जबरदस्त विवाद खड़ा किया। जब ये ऑडियो यूट्यूब पर वायरल हुआ तो इंटरनेट पर तहलका मच गया। हालांकि बाद में इस कॉल को फेक बताया गया, लेकिन यह मामला बिपाशा की सबसे चर्चित कंट्रोवर्सीज़ में गिना जाता है।
3. बच्चियों से जूते के फीते बंधवाने पर ट्रोलिंग
एक बार बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चियां उनके जूते के फीते खोलती नजर आईं। इस फोटो पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। बाद में एक्ट्रेस ने सफाई दी कि उन बच्चियों में से एक उनकी छोटी बहन और दूसरी उनकी बहन की दोस्त है, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
4. डीनो मोरिया के साथ उत्तेजक फोटोशूट
मॉडलिंग के दिनों में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया का एक फोटोशूट काफी विवादों में रहा। तस्वीर में डीनो, सोफे पर लेटी बिपाशा के इनर-वियर को दांतों से पकड़े नजर आए। उस दौर में यह फोटोशूट काफी बोल्ड माना गया और लंबे समय तक चर्चा में रहा।

5. करीना कपूर के साथ को-स्टार विवाद
बॉलीवुड की चर्चित कैटफाइट्स में से एक रहा बिपाशा बसु और करीना कपूर का विवाद। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करीना द्वारा बिपाशा को 'काली बिल्ली' कहे जाने पर जमकर बवाल हुआ। यह मामला लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में बना रहा।
6. रिश्तों और ब्रेकअप पर मीडिया ट्रायल
बिपाशा बसु की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय रही। डीनो मोरिया से लेकर जॉन अब्राहम तक, उनके रिश्तों पर मीडिया ने खूब नजर रखी। खासकर जॉन के साथ उनका रिश्ता शादी तक पहुंचने की खबरों के कारण चर्चा में रहा। ब्रेकअप के बाद बिपाशा ने मीडिया ट्रायल पर खुलकर नाराजगी जताई।
7. फिल्मों में बोल्ड सीन्स को लेकर आलोचना
'जिस्म' और 'राज़' जैसी फिल्मों में दिए गए बोल्ड और इंटीमेट सीन्स ने बिपाशा को रातों रात स्टार बना दिया। जहां एक तरफ उन्हें तारीफें मिलीं, वहीं दूसरी तरफ उन पर सिर्फ ग्लैमर पर निर्भर रहने के आरोप भी लगे। इसके बावजूद बिपाशा ने कभी अपनी पसंद और फैसलों से समझौता नहीं किया।



Click it and Unblock the Notifications
