Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन टीना रिझवानी?
Ayaan Agnihotri And Tina Rijhwani: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन के परिवार से नए साल की शुरुआत एक खुशखबरी के साथ हुई है। सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने नए साल के तीसरे दिन यानी 3 जनवरी 2026 को अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। अयान ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद उन्हें फैंस और सेलेब्स की तरफ से जमकर बधाइयां मिलने लगीं। अयान की मंगेतर का नाम टीना रिझवानी है।
दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। जब से अयान और टीना की सगाई हुई है दोनों इंटरनेट पर छा गए हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं टीना और क्या करती हैं, साथ ही अयान के बारे में भी जान लेते हैं।

अयान और टीना ने की सगाई
सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड टीना रिझवानी से सगाई कर ली है। 3 जनवरी 2026 को अयान ने अपनी सगाई का ऐलान कर दिया है और मंगेतर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। टीना अपनी इंगेजमेंट की रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सगाई के बाद फैंस अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अयान और टीना की शादी कब होगी। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
कौन हैं टीना रिझवानी?
सगाई के बाद अचानक सुर्खियों में आईं टीना रिझवानी मुंबई की रहने वाली हैं और बिजनेस मैनेजमेंट व मार्केटिंग की फील्ड से जुड़ी हुई हैं। खास बात यह है कि वह अयान अग्निहोत्री के साथ प्रोफेशनली भी काम करती हैं। टीना फिल्मी दुनिया से नहीं हैं लेकिन वो अब सुपरस्टार की फैमिली की बहू बनने जा रही हैं।
अयान की कंपनी में साथ काम करती हैं टीना
साल 2022 में अयान ने 'ब्लू एडवाइजरी' नाम से एक बिजनेस मैनेजमेंट कंपनी शुरू की थी, जिसमें टीना हेड ऑफ कम्युनिकेशन के पद पर कार्यरत हैं। टीना पिछले 10 सालों से इस फील्ड में एक्टिव हैं और कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी हैं। साल 2024 में उन्होंने अयान की कंपनी जॉइन की।
टीना रिझवानी की पढ़ाई और करियर
टीना रिझवानी ने मार्केटिंग की दुनिया में बनाई पहचान बनाई है। टीना ने साल 2018 में मुंबई के जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की थी। कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग सेक्टर में काम करना शुरू कर दिया था। अब वो सलमान खान की कंपनी में भी काम करती हैं। सगाई के बाद टीना का नाम अचानक सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
अयान और टीना की लव स्टोरी
बात अयान अग्निहोत्री और टीना रिझवानी की लव स्टोरी की करें तो दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अयान अग्निहोत्री और टीना रिझवानी काफी समय से रिलेशनशिप में थे, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा लो-प्रोफाइल रखा। अब सगाई की खबर सामने आने के बाद फैंस दोनों की लव स्टोरी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
कौन हैं अयान अग्निहोत्री
अयान अग्निहोत्री एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। वो म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। वह अपने मामा सलमान खान की कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा आयान एक सिंगर और रैपर भी हैं तो उन्होंने सलमान खान के साथ गाना 'You Are Mine' में कोलैबोरेट किया था, जिसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया था। अयान ने इस गाने में रैप किया था। इसके अलावा उन्होंने 'Universal Laws' सिंगल भी रिलीज किया है।
अयान अग्निहोत्री का परिवार
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 28 साल के अयान अग्निहोत्री, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अभिनेता अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं। उनकी बहन अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि टीना अभी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।



Click it and Unblock the Notifications
