Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सलमान खान का वायरल फिटनेस रूटीन, कैसे शुरू होता है बॉलीवुड के 'भाईजान' का दिन?
Salman Khan Fitness Routine: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का आज अपना 60 वां बर्थडे मना रहे हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी दमदार बॉडी और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है तभी तो सलमान की फिटनेस और लोहे जैसा शरीर आज भी युवाओं के लिए इंस्पिरेशन है। उनकी फिटनेस किसी जादू का नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, अनुशासन और सही रूटीन का नतीजा है।
हाल ही में सलमान खान के ट्रेनर ने उनके फिटनेस सीक्रेट्स को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। तो चलिए फिर आज बर्थडे के मौके पर बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के फिटनेस रूटीन और डाइट के बारे में जान लेते हैं।

ट्रेनर ने खोला सलमान खान की फिटनेस का राज
सलमान खान के लंबे समय से ट्रेनर रहे राकेश आर उद्दियार, जो पिछले 20 सालों से उनके फिटनेस सफर का हिस्सा हैं, बताते हैं कि सलमान पुराने जमाने की बॉडीबिल्डिंग तकनीक को फॉलो करते हैं। उनका फोकस हमेशा स्ट्रेंथ, स्टैमिना और बॉडी कंट्रोल पर रहा है। राकेश के मुताबिक, सलमान खान 'जायंट सेट' वर्कआउट करते हैं। इस रूटीन में एक ही मसल ग्रुप की 8-10 एक्सरसाइज लगातार की जाती हैं, जैसे- इन्क्लाइन प्रेस, पुश-अप्स और फ्लाइज। सलमान बिना रुके एक एक्सरसाइज से दूसरी एक्सरसाइज पर जाते हैं। एक्सरसाइज के बीच सिर्फ उतना ही ब्रेक लेते हैं, जितना एक मशीन से दूसरी मशीन तक चलने में लगता है।
HIIT स्टाइल ट्रेनिंग से बर्न होती है ज्यादा कैलोरी
सलमान का यह जायंट सेट वर्कआउट दरअसल एक HIIT स्टाइल ट्रेनिंग जैसा होता है। ट्रेनर बताते हैं कि इसमें ज्यादा पसीना आता है, थकान जल्दी होती है, कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। बता दें कि सलमान भारी वजन उठाने के बजाय वॉल्यूम ट्रेनिंग पर भरोसा करते हैं और वर्कआउट के दौरान पर्याप्त पानी पीते हैं।
45 मिनट से एक घंटे में खत्म होता है वर्कआउट
सलमान खान का मानना है कि वर्कआउट 45 मिनट से 1 घंटे के भीतर पूरा हो जाना चाहिए। उनके ट्रेनर के अनुसार यह समय शरीर के लिए वैज्ञानिक रूप से सबसे सही माना जाता है, जिससे ओवर-ट्रेनिंग से बचा जा सके। सलमान खान के बारे में उनके ट्रेनर ने कहा कि वो बेहद डिसिप्लिन्ड हैं। इसका उदाहरण है कि सलमान हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं और 1 दिन पूरा आराम लेते हैं। वो एक्शन या डांस शूट के दिनों में भी वेट ट्रेनिंग नहीं छोड़ते हैं। ट्रेनर ने बताया कि सलमान पिछले 30-40 सालों से ट्रेनिंग कर रहे हैं और अपने शरीर की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं।
कार्डियो से होती है सलमान खान के दिन की शुरुआत
सलमान खान सुबह उठते ही कार्डियो एक्सरसाइज से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा जब भी समय मिलता है, वेट ट्रेनिंग जरूर करते हैं। शूटिंग से पहले या बाद में भी जिम जाना नहीं भूलते। ट्रेनर के अनुसार, सलमान वेट ट्रेनिंग और कार्डियो दोनों किए बिना सोते नहीं हैं।
सलमान खान की सिंपल लेकिन असरदार डाइट
फिटनेस के साथ-साथ सलमान खान अपने खान-पान को लेकर भी बेहद सतर्क रहते हैं। वे अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखते हैं और यही उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट है। सलमान खान अक्सर सिर्फ घर का बना खाना खाते हैं। बाहर का जंक फूड अवॉइड करते हैं। खासतौर पर मां सलमा खान के हाथ का खाना उन्हें बहुत पसंद है।
सलमान खान दिनभर क्या खाते हैं?
सलमान खान की डाइट बेहद संतुलित होती है उनकी डेली डाइट की बात करें तो वो सुबह की शुरुआत दलिया, अंडे और फल खाकर करते हैं। दोपहर में वो घर का बना चिकन या मछली के साथ रोटी खाते हैं और सलाद भी लेते हैं। अभिनेता का डिनर हल्का और पौष्टिक होता है। बता दें कि सलमान चावल कम पसंद करते हैं और सब्जियां और सलाद को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
एक्शन फिल्मों से पहले घटा देते हैं खाना
एक्शन सीन की तैयारी के दौरान सलमान खान शूटिंग से करीब दो महीने पहले अपनी डाइट हल्की कर देते हैं। शूट खत्म होते ही वे दोबारा सामान्य आहार पर लौट आते हैं। उनका कोई सख्त डाइट प्लान नहीं होता, बस हेल्दी खाने पर फोकस रहता है। ट्रेनर के मुताबिक, सलमान हफ्ते में एक दिन अपनी पसंद का खाना खाते हैं, लेकिन तब भी कंट्रोल बनाए रखते हैं। उनकी कैलोरी कभी भी 2000 कैलोरी से ज्यादा नहीं जाती। यही संतुलन उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र है।



Click it and Unblock the Notifications
