Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
Salman Khan Birthday: क्या है सलमान खान का असली नाम? सोशल मीडिया पर इन संदेशों से करें 'भाईजान' को विश
Happy Birthday Salman Khan Wishes in Hindi: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार अदाकारी, जबरदस्त फैन फॉलोइंग और दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। न सिर्फ सलमान की एक्टिंग बल्कि उनका स्वैग भी लोगों के दिलों को धड़का देता है। उनकी फिल्म देखने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है। आज यानी 27 दिसंबर को सलमान खान अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां देते हैं।
अगर आप भी सलमान खान के जबरे फैन हैं तो हम लाए हैं आपके लिए खास मैसेज और शुभकामना संदेश। और एक खास जानकारी जो शायद कम ही लोग जानते होंगे, जी हां, हम बताने जा रहे हैं सलमान खान का असली नाम क्या है?

क्या है सलमान खान का असली नाम?
बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है। उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान खान का ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से है। उनके पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक और पटकथा लेखक रह चुके हैं।
फिल्मों में कैसे हुई सलमान खान की एंट्री?
सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान 1989 में आई सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली। इस फिल्म में 'प्रेम' के किरदार ने सलमान को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।
सुपरहिट फिल्मों से बनाया खास मुकाम
सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में 'करण अर्जुन', 'हम आपके हैं कौन', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान', 'किक', 'दबंग', 'टाइगर ज़िंदा है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर शामिल हैं। एक्शन, रोमांस और फैमिली ड्रामा हर जॉनर में सलमान खान ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
टीवी की दुनिया में भी छाया भाईजान का जलवा
फिल्मों के अलावा सलमान खान ने टेलीविजन की दुनिया में भी खास मुकाम हासिल किया है। रियलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट कर उन्होंने छोटे पर्दे पर भी जबरदस्त लोकप्रियता बटोरी। उनकी होस्टिंग स्टाइल को दर्शक खूब पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया पर इन खास मैसेज से करें 'भाईजान' को विश
सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस सोशल मीडिया पर खास संदेशों के जरिए उन्हें बधाई देते हैं। अगर आप भी भाईजान को विश करना चाहते हैं, तो दिल से लिखा एक प्यार भरा मैसेज उनके इस खास दिन को और यादगार बना सकता है।
1. Happy Birthday Salman Khan
आप सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, करोड़ों दिलों की धड़कन हैं।
आपकी दरियादिली, दबंग अंदाज़ और दिल से निभाई दोस्ती
हमेशा आपको सबसे अलग बनाती है।
जियो हजारों साल भाईजान!
2. भाईजान को जन्मदिन की बधाई
जहां स्वैग हो दबंग वाला
और दिल हो सबसे बड़ा,
वो नाम है सलमान खान।
सलाम है आपको और आपके स्टारडम को!
3. ना उम्र की सीमा,
ना स्टारडम का घमंड,
सलमान खान हैं वो नाम
जो हर दिल में है अमर और जिंदा।
हैप्पी बर्थडे भाईजान!
4. शेर सा जिगर,
दिल से दरियादिल,
स्टाइल में दबंग
और अदाओं में किंग-
जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान!
5. फिल्में आएं और जाएं,
लेकिन भाईजान का जादू
हर दौर में कायम रहता है।
आप जैसा कोई नहीं,
Happy Birthday Salman Khan
6. ना एक्टिंग का दिखावा,
ना स्टार होने का घमंड,
बस दिल से निभाया हर किरदार-
इसलिए आप हैं सबके भाईजान।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!
7. जब नाम सलमान खान हो
तो पहचान खुद-ब-खुद बन जाती है।
आपकी मुस्कान और दरियादिली
दुनिया को और खूबसूरत बनाती है।
Happy Birthday Bhai
8. सिकंदर हो या राधे,
प्रेम हो या चुलबुल पांडे,
हर किरदार में बसते हैं आप।
सलमान खान को जन्मदिन की बधाई!
9. स्टार बहुत देखे
लेकिन भाईजान जैसा कोई नहीं।
आपका दिल, आपका अंदाज़
सबसे अलग और सबसे खास।
Happy Birthday Salman Khan
10. बॉक्स ऑफिस हिलाने वाला नाम,
फैंस के दिलों पर राज करने वाला शख्स-
सलमान खान।
जन्मदिन हो तो भाईजान जैसा हो!
11. स्टाइल ऐसा कि ट्रेंड बन जाए,
डायलॉग ऐसे कि याद रह जाएं-
भाईजान आप हमेशा यूं ही छाए रहें।
Happy Birthday King of Bollywood
12. हर मुश्किल में साथ देने वाला,
हर जरूरतमंद का सहारा-
सलमान खान सिर्फ स्टार नहीं,
एक इंसान हैं।
जन्मदिन की शुभकामनाएं भाईजान!
13. आपकी सादगी
और आपकी दरियादिली
आपको सबसे बड़ा बनाती है।
सलमान खान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
14. ना उम्र का असर,
ना स्टारडम की थकान-
भाईजान आज भी वही स्वैग रखते हैं।
Happy Birthday Salman Khan
15. दिलों के राजा,
फैंस की जान,
बॉलीवुड के भाईजान-
सलमान खान को जन्मदिन मुबारक!



Click it and Unblock the Notifications