Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Nupur Sanon Engagement: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने की सगाई, स्टेबिन बेन संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Nupur Sanon Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को नूपुर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाइयों की बाढ़ आ गई। दोनों की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर अटकलें चल रही थीं, जिस पर अब ऑफिशियल मुहर लग गई है। अब जल्द ही कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन दुल्हन बनने वाली हैं जिसकी डेट भी सामने आ गई है। आइए जान लेते हैं कि कब है नूपुर की शादी...
यॉट पर हुआ स्टेबिन बेन का रोमांटिक प्रपोजल
3 जनवरी को नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेबिन बेन के रोमांटिक प्रपोजल की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ये प्रपोजल कपल की छुट्टियों के दौरान एक यॉट पर हुआ। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्टेबिन बेन घुटनों के बल बैठकर नूपुर को प्रपोज कर रहे हैं, वहीं पीछे कुछ लोग "Will You Marry Me?" लिखे प्लेकार्ड पकड़े हुए हैं।

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं नूपुर सेनन
एक तस्वीर में नूपुर सेनन अपनी बड़ी और खूबसूरत डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में कृति सेनन भी कपल को गले लगाती नजर आईं, हालांकि उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा।
कैप्शन ने जीता फैंस का दिल
नूपुर सेनन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान 'हां' कहने का मौका मिला।" पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रियंका चाहर चौधरी, अभिषेक बजाज, करण टैकर समेत कई सेलेब्स और फैंस ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
11 जनवरी को उदयपुर में होगी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स और हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन 11 जनवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्में 9 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेंगी। हालांकि यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।
मुंबई में होगा रॉयल रिसेप्शन
सूत्रों के अनुसार, शादी को निजी रखने के बाद यह कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करेगा। रिसेप्शन को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में खासा उत्साह है और कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।

कौन हैं स्टेबिन बेन?
स्टेबिन बेन का जन्म 9 मार्च 1993 को भोपाल में एक मलयाली ईसाई परिवार में हुआ था। वह पेशे से एक लोकप्रिय सिंगर हैं और 2018 से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। स्टेबिन ने कई हिट गाने दिए हैं, जिनमें 'साहिबा', 'थोड़ा थोड़ा प्यार', 'रुला के गया इश्क', 'बारिश बन जाना' और 'बारिश आई है' शामिल हैं। वह अब तक देश-विदेश में करीब 1000 से ज्यादा स्टेज शो और कॉन्सर्ट कर चुके हैं।
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की लव स्टोरी
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन बीते करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। साल 2021 में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे, लेकिन धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। अब सगाई के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
नूपुर सेनन का करियर
नूपुर सेनन को साल 2019 में अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'फ़िलहाल' से खास पहचान मिली। इसके बाद वह 'फिलहाल 2 मोहब्बत' में भी नजर आईं। साल 2023 में उन्होंने कुणाल खेमू के साथ डिज़्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज 'पॉप कौन?' से एक्टिंग डेब्यू किया।



Click it and Unblock the Notifications
