Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दीपिका पादुकोण से मिलीं क्रिकेटर स्नेह राणा, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास फैन मोमेंट
Deepika Padukone-Sneha Rana Photo Viral: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम है जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने शालीन स्वभाव और सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। बॉलीवुड में 'ओम शांति ओम' से डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण आज भी लाखों दिलों की पहली पसंद हैं। उनकी लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यवहार और सादगी की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर स्नेह राणा के साथ बिताया गया उनका एक प्यारा सा पल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
जैसे ही स्नेह राणा ने ये पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया तो लोगों ने उसे काफी पसंद किया और दिल खोलकर कमेंट भी किए। आइए आप भी देख लें उस खास पोस्ट को जो वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण से मिलीं क्रिकेटर स्नेह राणा
सोमवार को क्रिकेटर स्नेह राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में दीपिका, स्नेह के गाल पर प्यार से चूमती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों साथ में सेल्फी लेती दिख रही हैं। इस फोटो में दोनों की ओवरलोड क्यूटनेस लोगों को काफी पसंद आ रही है। हर कोई उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहा है।
तस्वीरों में दिखी स्नेह की खुशी
तस्वीरों में स्नेह राणा बेहद खुश और भावुक नजर आईं। दीपिका के साथ बिताया गया यह पल उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने पोस्ट के बैकग्राउंड में 'ओम शांति ओम' फिल्म का गाना 'आंखों में तेरी' भी लगाया, जो इस पल को और खास बना रहा। साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा कि- जब से मुझे आपसे मिलने का मौका मिला, मेरे अंदर का बच्चा खुशी से झूम उठा। ओम शांति ओम देखते ही आप मेरी चहेती बन गईं। आपकी गर्मजोशी ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही उन्होंने दीपिका को टैग भी किया।@deepikapadukone। आगे लिखा- यह एक ऐसा पल था जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। आप बहुत प्यारी हैं।
वायरल हुई पोस्ट
तस्वीरों में स्नेह राणा हरे रंग के फॉर्मल सूट और सफेद टी-शर्ट में नजर आईं, जबकि दीपिका पादुकोण ब्लैक को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, और लोग उन्हें काफी पंसद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- लड़कियां प्यारी स्माइल के साथ। दूसरे ने लिखा- मेरी फेवरेट हीरोइन। तीसरे ने लिखा- दीदी ने अपना सपना पूरा कर लिया। किसी ने लिखा- दीदी आपने गलत दीपिका को टैग कर लिया। दरअसल, स्नेह ने अपने पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण को टैग किया है लेकिन उन्होंने गलत आईडी के साथ टैग कर दिया जिस वजह से यूजर्स ने उन्हें याद दिलाया कि आपने गलत टैगिंग कर ली है।



Click it and Unblock the Notifications
