Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कौन हैं रूपल सिद्धपुरा फारिया? जानिए बी-टाउन सेलेब्स की पसंदीदा योग गुरु की जर्नी
Who is Rupal Siddhpura Faria: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक और आम आदमी तक आज के समय में हर कोई हेल्थ कॉन्शियस हो गया है। फिल्मी सितारे तो अपनी हेल्थ को लेकर कुछ ज्यादा ही ध्यान रखते हैं ऐसे में उनके पर्सनल फिटनेस ट्रेनर होते हैं। अक्सर सेलेब्स के फिटनेस और योग गुरुओं का नाम चर्चा में रहता है और उन्हीं में से एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है जो है रूपल सिद्धपुरा फारिया।
करीना कपूर खान, सैफ अली खान सोहा अली खान से लेकर अनुराग कश्यप तक की फिटनेस ट्रेनर रूपल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं रूपल सिद्धपुरा फारिया और उनकी जर्नी।

कौन हैं रूपल सिद्धपुरा फारिया?
रूप सिद्धपुरा फारिया फेमस बॉलीवुड योग गुरू और फिटनेस गुरू हैं। जो करीना कपूर खान से लेकर अनुराग कश्यप और बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग देती हैं। वह प्राचीन योग ज्ञान को आधुनिक फिटनेस (योगस्थेनिक्स) के साथ जोड़ती हैं, समग्र स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और उपचार पर ध्यान केंद्रित करती हैं, जिससे वह बॉलीवुड में लचीलापन, शक्ति और आंतरिक शांति के लिए एक लोकप्रिय प्रशिक्षक बन गई हैं।
योग को मॉर्डन लाइफस्टाइल से जोड़ा
रूपल सिद्धपुरा फारिया ने योग को पारंपरिक सीमाओं से निकालकर मॉडर्न लाइफस्टाइल से जोड़ा है। उनका मानना है कि योग सिर्फ मैट तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाना चाहिए। इसी सोच के चलते उन्होंने ऐसे योग सेशन्स डिजाइन किए, जो वर्किंग प्रोफेशनल्स, सेलेब्स और बिजी लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए भी आसान और असरदार हों।
रूपल क्यों हैं सेलेब्स की फेवरेट?
साधारण योग शिक्षिका से लेकर बी-टाउन सेलेब्स की पसंदीदा योग गुरु बनने तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायक है। योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल और मानसिक संतुलन का जरिया मानने वाली रूपल सिद्धपुरा फारिया आज फिटनेस वेलनेस इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।
क्यों हैं बी-टाउन की फेवरेट योग गुरु?
बी-टाउन में रूपल की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह उनका होलिस्टिक अप्रोच है। वे योग के साथ-साथ सांसों की तकनीक (प्राणायाम), माइंडफुलनेस, स्ट्रेस मैनेजमेंट, मेंटल हेल्थ पर भी खास ध्यान देती हैं।
यही कारण है कि कई फिल्मी सितारे और सेलेब्स फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति के लिए भी उनसे जुड़ना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
