Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: 31 में शादी, 32 में बने पिता... 9 साल बाद टूटा रिश्ता, ऐसी रही राजेश खन्ना की लव लाइफ
Rajesh Khanna Love Story: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक छवि जितनी मशहूर रही, उतनी ही दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरी उनकी असल जिंदगी की लव स्टोरी भी रही। हजारों लड़कियों की धड़कन बने 'काका' की निजी जिंदगी में प्यार, शादी, पिता बनने की खुशी और फिर अलगाव सब कुछ बहुत कम समय में हुआ। 31 साल की उम्र में शादी, 32 में पिता बनना और फिर महज 9 साल बाद पत्नी से अलग हो जाना राजेश खन्ना की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही।
आज राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी है तो इस खास दिन पर जानते हैं कैसी रही उनकी लव स्टोरी और क्यों अलग हो गए डिंपल और राजेश।
सुपरस्टार बनने से पहले ही बना लिया था खास मुकाम
राजेश खन्ना ने बहुत कम उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल कर लिया था, जिसका सपना कई कलाकार देखते हैं। लगातार सुपरहिट फिल्मों की झड़ी ने उन्हें देश का पहला सुपरस्टार बना दिया। काका की फिल्में रिलीज होने का लोग इंतजार करते थे। एक दौर ऐसा आया कि फिल्म देखने के लिए हाउसफुल होते थे। वहीं इसी दौर में उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही।

31 की उम्र में की डिंपल कपाड़िया से शादी
साल 1973 में, जब राजेश खन्ना अपने करियर के शिखर पर थे, उन्हें 16 साल की डिंपल कपाड़िया से इश्क हो गया और कपल ने शादी कर ली। उस समय यह शादी काफी चौंकाने वाली थी, क्योंकि डिंपल ने अभी-अभी बॉलीवुड में कदम रखा था। हर किसी की जुबान पर बस उन्हीं की शादी की खबरें थीं। लोग ये जानना चाह रहे थे कि क्या आने वाले समय में डिंपल फिल्मी दुनिया में अपना एक खास मुकाम बना पाएंगी या फिर कहीं खो जाएंगी। लेकिन डिंपल की एक्टिंग के आगे उनकी पर्सनल लाइफ कभी नहीं आई।
32 में बने पिता, परिवार में आई खुशियां
शादी के एक साल के भीतर ही राजेश खन्ना पिता बने। उनकी पहली बेटी ट्विंकल खन्ना का जन्म हुआ, जिसके बाद परिवार में खुशियों का माहौल रहा। कुछ वर्षों बाद उनकी दूसरी बेटी रिंकी खन्ना भी हुईं। बाहर से सब कुछ परफेक्ट लग रहा था, लेकिन अंदरखाने रिश्ते में दरारें धीरे-धीरे बढ़ने लगीं। कहा जाता है कि दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए थे जो उनके अलग होने की वजह बना।
शादी के 9 साल बाद आया अलगाव
करीब 9 साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रास्ते अलग हो गए। हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक तौर पर तलाक नहीं लिया, लेकिन वे अलग-अलग रहने लगे। स्टारडम, व्यस्त जीवन और व्यक्तिगत मतभेदों ने इस रिश्ते को प्रभावित किया। हालांकि अलग होने के बावजूद डिंपल कपाड़िया कई मौकों पर राजेश खन्ना के साथ खड़ी नजर आईं। काका की बीमारी से लेकर अंतिम समय तक डिंपल उनके साथ रहीं, जिसने इस रिश्ते को एक अलग ही भावनात्मक गहराई दी।

प्यार, शोहरत और अकेलेपन की कहानी
राजेश खन्ना की लव लाइफ यह साबित करती है कि शोहरत और प्यार हमेशा साथ नहीं चलते। लाखों दिलों पर राज करने वाले इस सुपरस्टार की निजी जिंदगी में अकेलापन, भावनात्मक संघर्ष और अधूरी कहानियां भी शामिल रहीं।



Click it and Unblock the Notifications
