Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की हुई अपेंडिक्स सर्जरी, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी और लक्षण
What Is AppendixAnd Symptoms: फिल्ममेकर और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का हाल ही में अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। सर्जरी के बाद किरण राव ने अपनी सेहत को लेकर फैंस को राहत देने वाला अपडेट साझा किया है। उन्होंने अस्पताल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अपने करीबियों का दिल से धन्यवाद किया है। किरण राव ने बताया कि वह नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी में थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अपेंडिक्स की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
हालांकि समय रहते सही इलाज मिलने की वजह से अब वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं। चलिए जान लेते हैं कि अपेंडिक्स क्यों होता है, इसके लक्षण क्या हैं और बचाव के उपाय क्या हैं? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि किरण राव की तबीयत अब कैसी हैं।

कैसी हैं किरण राव
किरण राव ने रविवार, 28 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में उनके अस्पताल के कमरे से बाहर का नजारा दिख रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह कमरे के अंदर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और अब वह घर लौटकर आराम कर रही हैं। किरण ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें दिखाई दे रहा है कि किरण राव के होंठ थोड़े फूले हुए हैं। उन्होंने खुद कैप्शन में लिखा कि यह सर्जरी के दौरान हुई एलर्जी की वजह से हुआ था।
अपेंडिक्स क्यों होता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
अपेंडिक्स (Appendicitis) पेट से जुड़ी एक आम लेकिन गंभीर बीमारी है। अपेंडिक्स एक छोटी नली नुमा संरचना होती है, जो बड़ी आंत (Large Intestine) के शुरुआती हिस्से से जुड़ी होती है। जब इस नली में सूजन आ जाती है, तो उसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। अक्सर लोग पेट दर्द को गैस या सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह अपेंडिक्स की शुरुआत भी हो सकती है।
अपेंडिक्स क्यों होता है? (Causes of Appendicitis)
अपेंडिक्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे-
अपेंडिक्स की नली में मल (Stool) का फंस जाना
आंतों में संक्रमण या बैक्टीरियल इन्फेक्शन
लिम्फ नोड्स का सूज जाना
पेट में चोट या सूजन
कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहना
बच्चों और युवाओं में इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया
इन कारणों से अपेंडिक्स में ब्लॉकेज हो जाता है, जिससे सूजन, दर्द और संक्रमण बढ़ने लगता है।
अपेंडिक्स के शुरुआती लक्षण (Symptoms of Appendicitis)
अपेंडिक्स के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं और समय के साथ गंभीर हो सकते हैं
नाभि के आसपास हल्का दर्द, जो धीरे-धीरे दाहिने निचले पेट में तेज हो जाता है
भूख न लगना
मतली या उल्टी होना
हल्का बुखार होना
पेट में सूजन या गैस होना
चलने, खांसने या उठने पर दर्द बढ़ना
कब्ज या दस्त की समस्या
कब बन सकता है अपेंडिक्स खतरनाक?
याद रहे अगर अपेंडिक्स का समय पर इलाज न हो, तो यह फट सकता है, जिससे पेट में गंभीर संक्रमण हो सकता है। पस भर सकता है और इससे जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में शुरुआती लक्षणों में ही डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी व अपने चाहने वालों की जान बचाएं।
अपेंडिक्स से बचाव के उपाय (Prevention Tips)
हालांकि अपेंडिक्स को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आदतें जोखिम पैदा कम कर सकती हैं ऐसे में जरूरी है कि पहले से ही बचाव के उपाय अपनाएं। इसके लिए फाइबर युक्त आहार जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज लें। पर्याप्त पानी पिएं ताकी कब्ज से बचे रहें। जंक फूड और बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से परहेज करें। पेट दर्द को नजरअंदाज न करें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
