Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Pink Salt vs White Salt: सफेद या पिंक नमक कौन सा सेहत के लिए फायदेमंद? जानें असली सच
Pink Salt vs White Salt: हमारे खाने की कल्पना नमक के बिना अधूरी है। बिना नमक के न तो खाने में कोई स्वाद आता है और न ही खाया जाता है। नमक न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, पाचन को दुरुस्त रखने और मांसपेशियों के सही तरीके से काम करने में भी मदद करता है। आज बाजार में कई तरह के नमक उपलब्ध हैं, जिनमें पिंक सॉल्ट सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है।
ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिंक सॉल्ट वाकई सफेद नमक से बेहतर है या नहीं। आइए एक्सपर्ट की राय के साथ दोनों को समझते हैं।
पिंक सॉल्ट क्या है? (What is Pink Salt in Hindi)
पिंक सॉल्ट को आमतौर पर हिमालयन पिंक सॉल्ट कहा जाता है। इसे हिमालय क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों से निकाला जाता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे प्राकृतिक खनिज पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसका रंग गुलाबी होता है। यह नमक ज्यादा प्रोसेस नहीं किया जाता, इसलिए इसमें कुछ मिनरल्स बने रहते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पिंक सॉल्ट कोई "मैजिकल" या सुपरफूड बन जाता है।

सफेद नमक क्या है? (What is White Salt in Hindi)
सफेद नमक वह है, जिसे हम रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं। इसे समुद्री पानी या नमक की खदानों से प्राप्त किया जाता है। प्रोसेसिंग के दौरान इसमें आयोडीन मिलाया जाता है, जिससे आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों जैसे घेंघा (Goiter) और थायरॉयड की समस्याओं से बचाव हो सके। हालांकि प्रोसेसिंग के दौरान कुछ प्राकृतिक पोषक तत्व कम हो जाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त सफेद नमक आम लोगों की सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।
पिंक सॉल्ट या सफेद नमक: कौन सा है बेहतर? (Pink Salt vs White Salt - Which is Better?)
एक्सपर्ट के अनुसार, दोनों तरह के नमक में सोडियम मौजूद होता है, जिसकी शरीर को सीमित मात्रा में जरूरत होती है। पिंक सॉल्ट में मिनरल्स थोड़े ज्यादा होते हैं क्योंकि यह कम प्रोसेस्ड होता है, लेकिन इन खनिजों की मात्रा इतनी कम होती है कि इससे सेहत पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता। वहीं सफेद नमक में आयोडिन की मात्रा पाई जाती है जो कई बीमारियों का इलाज होती है। अगर देखा जाए तो सेहत के नजरिए से सफेद नमक ज्यादा फायदेमंद होता है, मगर पिंक नमक भी खाना जरूरी है। आप पिंक नमक को सलाद, सूप और फलों में डालकर खा सकते हैं और सफेद नमक को कूकिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं।
नमक का सही चुनाव कैसे करें?
चाहे पिंक सॉल्ट हो या सफेद नमक, दोनों का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आयोडीन की जरूरत है तो आयोडीन युक्त सफेद नमक बेहतर विकल्प है, वहीं स्वाद या वैरायटी के लिए कभी-कभी पिंक सॉल्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे जरूरी है नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications