Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: मिस इंडिया जिसने पिता और बेटे दोनों को खोया, पढ़ें सेलिना जेटली की दर्दभरी कहानी
Celina Jaitly Birthday: बॉलीवुड की बोल्ड और टैलेंटेड एक्ट्रेस सेलिना जेटली, पूर्व मिस इंडिया और चर्चित अभिनेत्री, अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। ग्लैमरस करियर के बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री के अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं उनकी जिंदगी में कई दर्द छिपे हैं जिनके बारे में कम लोग जानते हैं। इन दिनों तो एक्ट्रेस अपने लापता मेजर भाई को लेकर चिंतित है और सरकार से उन्हें वापस लाने की अपील कर रही हैं।
वहीं उनकी निजी जिंदगी में भी कई ऐसे गम हैं जिनके बारे में जान आप भी भावुक हो जाएंगे। उन्होंने अपने पिता से लेकर बेटे तक को खोने का दर्द झेला है। आज सेलिना जेटली का बर्थडे है तो इस खास मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

जुड़वां बच्चों की खुशी फिर आई दिल तोड़ देने वाली खबर
सेलिना जेटली ने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और मिस यूनिवर्स की चौथी रनरअप रहीं। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपने नाम का परचम लहराया लेकिन अचानक से करियर में उतार आया और उन्होंने शादी कर लाइफ सेट कर ली।
साल 2017 में सेलिना जुड़वां बेटों की मां बनीं। उन्होंने यह खुशखबरी फेसबुक पर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के नाम आर्थर और शमशेर रखे हैं। लेकिन इसी खुशी के साथ एक हृदयविदारक खबर भी थी उनके जुड़वां बच्चों में से एक, बेबी शमशेर, दिल की गंभीर बीमारी के कारण इस दुनिया को नहीं देख सका।
बेटे शमशेर की मौत ने तोड़ दिया
सेलिना ने अपने बेटे शमशेर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी और उसके जाने के बाद के भावनात्मक संघर्ष को साझा किया। उन्होंने लिखा- हमारे जीवन की इस घटना से उबरने में मुझे 5 साल लग गए। आखिरकार मैंने अपनी कहानी उन माता-पिता के लिए साझा करने की हिम्मत जुटाई, जो समय से पहले जन्म के आघात और बच्चे की हानि से गुजर रहे हैं।
पीटर और मैं उन्हें बताना चाहते हैं कि वे इससे उबर सकते हैं। सेलिना ने बताया कि बहुत से माता-पिता उनसे संपर्क करते हैं और वह चाहती हैं कि उनकी कहानी से उन्हें हिम्मत मिले।
क्यों हुई थी शमशेर की मौत
सेलिना ने खुद बताया कि उन्होंने अपने बेटे शमशेर को खो दिया है। दिल की बीमारी की वजह से बेबी शमशेर का निधन हो गया एक्ट्रेस ने बताया कि उनके बेटे को हार्ट की बीमारी थी जिस वजह से वो इस दुनिया को नहीं देख पाया और हमारा साथ छोड़ गया। उन्होंने बताया कि पिता की अकस्मात मृत्यु के दुख में उन्हें 32वें सप्ताह में प्री-मेच्योर लेबर हुआ।



Click it and Unblock the Notifications
