Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Birthday Special: कार्तिक आर्यन ने कैसे बनाई एथलीट जैसी बॉडी? जानिए बर्थडे बॉय का डाइट और फिटनेस मंत्रा
Kartik Aaryan Fitness Mantra On Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय से लेकर फिटनेस आइकन बनने तक का सफर कार्तिक आर्यन ने कमाल की मेहनत, डेडिकेशन और स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल से तय किया है। अपने नैचुरल चार्म और स्माइल के साथ-साथ आज कार्तिक अपनी एथलेटिक फिजिक्स के लिए भी युवाओं के रोल मॉडल बन चुके हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में सफलता हासिल की है। कार्तिक आर्यन किसी फिल्मी बैक ग्राउंड से नहीं आते हैं फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास धाक जमाई है।
आज कार्तिक आर्यन का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं कि आखिर कैसे कार्तिक ने कैसे फिटनेस डेवलप की जो देखने में रियलिस्टिक भी है और इंस्पायरिंग भी। चलिए, उनके वर्कआउट प्लान, डाइट रूटीन और फिटनेस मंत्रा पर डालते हैं एक नजर।

कार्तिक आर्यन डाइट प्लान: ऐसे रखते हैं खुद को फिटर और एनर्जेटिक
कार्तिक आर्यन अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित रहते हैं और इसी वजह से उनकी डाइट भी काफी क्लीन और बैलेंस्ड होती है। दिन की शुरुआत वह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर करते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर डिटॉक्स रहता है। वेजिटेरियन होने की वजह से अभिनेता अपनी प्रोटीन जरूरतें प्रोटीन-रिच फूड से पूरी करते हैं और हर दो घंटे में कुछ हल्का-फुल्का खाकर खुद को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं। चाय और कॉफी के बजाय वे ग्रीन टी को प्राथमिकता देते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कार्तिक किसी खास डाइट प्लान पर नहीं होते, तब वे किसी भी आटे की रोटी खा लेते हैं। लेकिन डाइट फेज़ में वे गेहूं से दूरी बनाकर रखते हैं और क्लीन, लाइट और हाई-प्रोटीन फूड का सेवन करते हैं।
कार्तिक का वर्कआउट प्लान: कार्डियो, स्ट्रेंथ और फंक्शनल ट्रेनिंग का परफेक्ट बैलेंस
वर्कआउट की बात करें तो कार्तिक अपनी पूरी बॉडी पर फोकस रखने वाले एक्टर्स में से एक हैं। वे रोजाना 20-25 मिनट कार्डियो करते हैं, जिसमें साइक्लिंग, जॉगिंग या रनिंग शामिल होती है। शोल्डर स्ट्रेंथ के लिए वे पावर-प्ले एक्सरसाइज, 200 पुशअप्स और वेट ट्रेनिंग का कॉम्बिनेशन फॉलो करते हैं। उनका वर्कआउट प्लान पूरी तरह उनके ट्रेनर द्वारा तैयार किया जाता है और शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से बदलता रहता है। हालांकि, कितना भी व्यस्त दिन क्यों न हो, कार्तिक अपनी एक्सरसाइज रूटीन के प्रति समझौता नहीं करते और हर हाल में इसे पूरा करते हैं यही उनकी फिटनेस की असली कुंजी है।
कार्तिक आर्यन ने कैसे घटाया 18 किलो वजन?
एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 90 किलो से 72 किलो तक पहुंचना बेहद कठिन रहा। इसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग और बेहद स्ट्रिक्ट डाइट का पालन करना पड़ा। मुरलीकांत पेटकर की भूमिका के लिए कार्तिक को सुबह 7 बजे से लेकर देर रात तक एक सख्त शेड्यूल फॉलो करना होता था।
हर दिन की शुरुआत वे वर्कआउट से करते थे और अपनी बॉडी को एथलीट जैसा बनाने के लिए खानपान में कई चीजें छोड़नी पड़ीं।



Click it and Unblock the Notifications
